अमेरिका में भारतीय-अमेरिकी अवि गुप्ता ने एक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में 1,00,000 अमेरिकी डॉलर का पुरस्कार जीता है। दरअसल, यह अमेरिका में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला व्यक्तिगत प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम है। अवी की ‘2019 टीन ज्योपार्डी’ कार्यक्रम में जीत का शुक्रवार को टीवी पर प्रसारण किया गया जिसमें उन्होंने तीन भारतीय-अमेरिकी किशोरों को हराया।
बयान में कहा गया है कि ओरेगन, पोर्टलैंड में हाईस्कूल के छात्र अवि ने ‘टीन टूर्नामेंट’ में जीत हासिल की और 1,00,000 डॉलर का इनाम अपने साथ ले गए। अवि ने अपनी जीत पर कहा, ‘यह सब कुछ अब भी सच नहीं लग रहा, मैं सचमुच नहीं बता सकता कि मैं कितना खुश और स्वयं को भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।’
अवि ने कहा कि जियोपार्डी हमेशा मेरे और मेरे परिवार के जीवन का एक बड़ा हिस्सा रहा है। अवि की मां नंदिता गुप्ता ने कहा कि ‘एक मां के रूप में, मेरा दिल 100 मील प्रति घंटे की रफ्तार से धड़क रहा था। मुझे लगता है इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान के विजेता को 50,000 डॉलर और तीसरे स्थान वाले को 25,000 डॉलर मिले।