फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई : सुर्खियों में भारतीय मूल की 15 वर्षीय रीवा तुलपुले, 25 टन ई-कचरे को किया रिसाइकिल

Sat, 16 Jan 2021 10:52 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
विज्ञापन
दुबई की 15 वर्षीय रीवा ने किया सराहनीय काम - फोटो : Twitter - @WeCarebyRiva
विज्ञापन

दुबई में रहने वाली भारतीय मूल की 15 वर्षीय रीवा की हर जगह तारीफ हो रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि रीवा ने एक ऐसे अभियान की शुरुआत की है, जिसके तहत खाड़ी में 25 टन से अधिक ई-कचरे को रिसाइकिल करने में मदद मिली है। रीवा चार साल से इस काम में जुटी है।

विज्ञापन


गल्फ न्यूज के मुताबिक, जीईएमएस मॉडर्न एकेडमी की 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली रीवा तुलपुले साल 2016 से पुराने डिवाइसेज को रिसाइकिल करने के काम में जुटी है। बतौर रीवा, उनके दिमाग में रिसाइकिल करने का आइडिया तब आया, जब वह घर बदलने के दौरान अलमारियां साफ करने में अपनी मां की मदद कर रही थीं।

रीवा ने बताया कि जब हम अपना घर शिफ्ट कर रहे थे, तब ऐसी कई चीजें मिलीं जिनका इस्तेमाल नहीं होता था और उसको हम फेंक दिया करते थे। हालांकि मेरी मां ने समझाया कि गैर जरूरी चीजों को भी सुव्यवस्थित तरीके से हटाया जा सकता है। रीवा ने आगे बताया कि मां की बात सुनने के बाद मैंने इस विषय पर रिसर्च करने का फैसला किया।
विज्ञापन


जब मैंने इंटरनेट पर इसको लेकर शोध किया तब पता चला कि इलेक्ट्रॉनिक कबाड़ एक बहुत बड़ी समस्या है। इसके बाद रीवा ने दुबई के एन्वायरोसर्व (EnviroServe) के संपर्क में आ गई। यहां उन्होंने दो हजार टूटे लैपटॉप, टैब, मोबाइन फोन, प्रिंटर और कीबोर्ड रिसाइकिल करवाए। 

रीवा ने लोगों के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए एक अभियान की शुरुआत की और इसका नाम दिया ‘वीकेयर डीएक्सबी’। पिछले साल 15 स्कूलों से करीब 60 छात्र इस कैंपेन में शामिल हुए। रीवा ने अभी तक 25 टन से ज्यादा ई-कचरे को रिसाइकिल के लिए इकट्ठा करने में मदद की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें