फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: भारतवंशी अधिकारी सुखदीप गिल फर्जी गोलीबारी की घटना की कहानी गढ़ने के आरोप में गिरफ्तार

Tue, 02 Feb 2021 01:42 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, लॉस एंजिलिस
विज्ञापन
यूएस पुलिस
विज्ञापन

अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय मूल के 27 वर्षीय एक कानून प्रवर्तन अधिकारी सुखदीप गिल को फर्जी गोलीबारी की घटना की कहानी गढ़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के बाद गिल की किसी नायक की तरह तारीफ की गई थी। गिल पर गलत बयानी का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


सुखदीप गिल पर लगा फर्जी कहानी गढ़ने का आरोप
सुखदीप गिल सांता क्लारा के काउंटी शेरिफ कार्यालय में अधिकारी के तौर पर तैनात थे और 31 जनवरी, 2020 को उन्होंने बताया था कि एक कार से गुजर रहे व्यक्ति ने उन पर गोली मार दी। जिला अटॉर्नी कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना की जांच करने पर गिल के शरीर पर गंभीर जख्मों के निशान नहीं मिले और ऐसा प्रतीत हुआ कि सिर्फ एक बार उनके बॉडी कैमरे पर गोली मारी गई, जिससे कैमरा क्षतिग्रस्त हो गया।

गिल को गोली मारने वाले कथित बंदूकधारी की तलाश भी शुरू की गई थी। गिल ने अधिकारियों को बताया था कि वह गश्त पर थे और इसी दौरान शौच के लिए जाने से पहले उन्होंने वाहन खड़ा किया और जब वह वापस वाहन के दरवाजे की तरफ बढ़े तभी सिल्वर रंग की एक सेडान कार में बैठे व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी। उनका कहना था कि चालक ने अपने वाहन की रोशनी बंद कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें