फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस : सड़कों पर फिर जन सैलाब, 5000 से ज्यादा हिरासत में

Tue, 02 Feb 2021 01:38 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मॉस्को
विज्ञापन
एलेक्सेई नवालनी के समर्थक (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के धुर विरोधी नेता एलेक्सेई नवालनी की गिरफ्तारी के विरोध में पूरे देश में एक बार फिर सड़कों पर सैलाब उमड़ पड़ा। जगह-जगह प्रदर्शन हुए। पुलिस ने नवालनी की पत्नी और उनकी प्रवक्ता समेत 5,000 से ज्यादा समर्थकों को हिरासत में लिया है। नवालनी की गिरफ्तारी के विरोध में लगातार दूसरे सप्ताह रविवार देर रात तक रूस के कई शहरों में विरोध में प्रदर्शन किए गए। 

विज्ञापन


इन प्रदर्शनों से रूसी सरकार का मुख्यालय (क्रेमलिन) भी काफी परेशान रहा। एक निगरानी संस्था के मुताबिक रूस में न सिर्फ हजारों लोगों को गिरफ्तार किया गया बल्कि उनमें से कई से साथ मारपीट भी की गई। अधिकारी इन प्रदर्शनों से निपटने के लिए हरसंभव कोशिशें कर रहे हैं। इस बीच, नवालनी की पार्टी ने मंगलवार को भी मॉस्को में एक और प्रदर्शन की अपील की है।

इसी दिन नवालनी के मामले पर अदालत में सुनवाई होनी है। बता दें कि पुतिन के आलोचक और भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम चलाने वाले नवालनी (44) को जर्मनी से लौटते ही 17 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने क्रेमलिन पर जहर देने का आरोप लगाया है। रविवार देर रात तक पुलिस ने अकेले मॉस्को से ही दो हजार से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया जिनमें नवालनी की पत्नी यूलिया और उनकी प्रवक्ता कीरा यार्मयूश शामिल हैं।
विज्ञापन


अमेरिका ने की निंदा, रूस बोला- अंदरूनी मामलों में दखल न दें 
अमेरिका ने रूस से नवालनी को रिहा करने की अपील करते हुए प्रदर्शनों पर दमनात्मक कार्रवाई की निंदा की है। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने ट्वीट किया, 'अमेरिका शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों एवं पत्रकारों पर लगातार दूसरे सप्ताह कठोर कार्रवाई की निंदा करता है।’ रूस के विदेश मंत्रालय ने ब्लिंकेन के ट्वीट के जवाब में कहा, 'यह रूस के आंतरिक मामलों में दखलंदाजी है और ऐसा करने से बचें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें