फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: पति ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या का जुर्म किया कबूल, इंग्लैंड की अदालत ने भेजा जेल

सार

52 वर्षीय साजू चेलावलेल नॉर्थम्प्टन क्राउन कोर्ट में पेश हुए, जहां उन्होंने पत्नी अंजू अशोक (35) और बच्चों जीवा साजू (6) और जाह्नवी साजू (4) की हत्या करना स्वीकार किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड की एक अदालत में सुनवाई के दौरान एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया। जिसके बाद आरोपी को अदालत ने सजा सुनाए जाने तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


52 वर्षीय साजू चेलावलेल नॉर्थम्प्टन क्राउन कोर्ट में पेश हुए, जहां उन्होंने पत्नी अंजू अशोक (35) और बच्चों जीवा साजू (6) और जाह्नवी साजू (4) की हत्या करना स्वीकार किया। उनकी मृत्यु के बाद लीसेस्टर रॉयल इन्फर्मरी में हुई फोरेंसिक पोस्टमॉर्टम जांच में तीनों की मौत श्वासावरोध के परिणामस्वरूप हुई। नॉर्थम्प्टनशायर पुलिस के वरिष्ठ जांच अधिकारी, डिटेक्टिव इंस्पेक्टर साइमन बार्न्स ने कहा, यह एक दुखद  घटना थी।  साजु चेलावालेल ने अंजू, जीवा और जाह्नवी की निर्मम हत्या की। अंजु अशोक एक नर्स थी और वह अपने बच्चों को बहुत प्यार करती थी। 

केरल की रहने वाली मृतका
मूलरूप से केरल के कोट्टायम जिले के वायाकॉम की रहने वाली अंजू अशोक 2021 से केटरिंग के स्थानीय अस्पताल में कार्यरत थीं। उन्होंने केटरिंग जनरल अस्पताल के आर्थोपेडिक विभाग में एक नर्स के रूप में काम किया। स्थानीय पुलिस ने पिछले महीने मृतकों की याद में केटरिंग पार्क इन्फेंट एकेडमी में आयोजित एक स्मरण समारोह के बारे में भी जानकारी साझा की है, जहां जीवा और जाह्नवी का नामांकन हुआ था।
विज्ञापन


स्कूल में दी गई श्रद्धांजलि
जाह्नवी, जीवा और उनकी मां को अंजू को दोनों बच्चों के स्कूल में श्रद्धांजलि दी गई। स्कूल में गीत समव्हेयर ओवर द रेनबो बजाया गया और गुब्बारे छोड़े गए। एक मिनट का मौन रखा गया। डिटेक्टिव इंस्पेक्टर बार्न्स ने कहा, इस समारोह में आमंत्रित किया जाना और तीनों को याद कर एक सम्मान की बात थी। हमें उनकी कक्षाओं को दिखाने और उनके शिक्षकों के साथ कुछ समय बिताने का सौभाग्य मिला।


तीनों की हत्या में आरोपी को हो सकती है उम्रकैद
चेलावेलेल ने नॉर्थम्प्टन क्राउन कोर्ट में हत्या के तीन मामलों में दोषी ठहराया और 3 जुलाई को उसी अदालत में सजा सुनाई जाएगी। न्यायाधीश ने संकेत दिया है कि उसे उम्रकैद की सजा दी जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें