फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

United Nations: भारतीय एनजीओ ने यूएन में किया सड़क सुरक्षा का जिक्र, अन्य मुद्दों पर भी करता है काम

Sat, 04 Feb 2023 01:11 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र।

सार

एनजीओ के सीईओ रवि सिंह अहलूवालिया ने इस सप्ताह आर्थिक एवं सामाजिक परिषद वार्षिक भागीदारी फोरम 2023 की बैठक में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय एनजीओ ‘पटियाला फाउंडेशन’ ने संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) के वार्षिक सत्र में उसके द्वारा सड़क सुरक्षा और पर्यावरण के संरक्षण के वास्ते की गई पहलों का जिक्र किया। इनमें साइकिल के लिए ‘रिफलेक्टिव स्टिकर’ मुहैया कराना, ‘हेलमेट बैंक’ की सुविधा देना और ‘चिल्ड्रन चालान बुक’ बनाना शामिल है।

विज्ञापन


एनजीओ के सीईओ रवि सिंह अहलूवालिया ने इस सप्ताह आर्थिक एवं सामाजिक परिषद वार्षिक भागीदारी फोरम 2023 की बैठक में हिस्सा लिया। ईसीओएसओसी की बैठक में वैश्विक महामारी से मजबूती से उबरने और सतत विकास के लिए 2030 एजेंडा हासिल करने को लेकर साझेदारी फिर से मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। 

पंजाब स्थित ‘पटियाला फाउंडेशन’ को 2018 में ईसीओएसओसी विशेष सलाहकार का दर्जा दिया गया था। यह एनजीओ आजीविका के संरक्षण एवं उत्थान, विरासत संरक्षण, सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम करता है। ये सभी मुद्दे विभिन्न सतत विकास लक्ष्यों का केंद्र बिंदु हैं। इसकी कई परियोजनाएं भारत के अन्य शहरों में भी चलाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें