फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर यात्रियों के सामान का वजन कम बताकर रिश्वत लेने वाले भारतीय को जेल

Tue, 30 Apr 2019 12:21 PM IST
आसिम खान भाषा, सिंगापुर
विज्ञापन
सिंगापुर का चांगी हवाईअड्डा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

सिंगापुर के चांगी हवाईअड्डे पर एक यात्री के सामान का वजन कम बताने के लिए रिश्वत लेने के जुर्म में 37 वर्षीय भारतीय को आठ सप्ताह जेल और 800 सिंगापुर डॉलर के जुर्माने की सजा सुनाई गई है। ‘द न्यू पेपर’ में मंगलवार को प्रकाशित खबर के अनुसार, हितेषकुमार चंदूभाई पटेल पर 800 सिंगापुर डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। पटेल जनवरी 2015 से नवंबर 2016 तक यूबीटीएस में कस्टमर सर्विस एसोसिएट के पद पर कार्यरत था।

विज्ञापन


पटेल का काम टाइगर एयर के बोर्डिंग गेट और चेक-इन काउंटरों पर यात्रियों की मदद करना था। इस दौरान पटेल ने भारतीय नागरिक गोपाल कृष्ण राजू से रिश्वत ली। राजू सिंगापुर से सोना खरीदकर उसे चेन्नई भेजने का कारोबार करता है।

खबर के मुताबिक, राजू कुरियर सेवा के माध्यम से सोना चेन्नई भेजने की जगह उसे भारत जाने वाले यात्रियों को देता था और उसके रिश्तेदार चेन्नई में उससे सोना ले लेते थे। इसी दौरान राजू ने जनवरी से अक्टूबर 2016 तक पटेल को रिश्वत दी ताकि वह यात्रियों के सामान का वजन कम बताए। पिछले एक सप्ताह में ऐसे मामले में जेल जाने वाला पटेल तीसरा व्यक्ति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें