फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Canada: टोरंटो में कैफे के अंदर भारतीय पर हमला, वीडियो ऑनलाइन वायरल होने से जनता में आक्रोश

Wed, 05 Nov 2025 07:08 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो।

सार

Canada: टोरंटो के एक कैफे में कथित तौर पर नशे में व्यक्ति ने बिना वजह एक भारतीय पर हमला किया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ और जनता में आक्रोश फैल गया। इस घटना ने कनाडा में प्रवासियों के खिलाफ बढ़ती नस्लीय हिंसा पर बहस छेड़ दी है। 
विज्ञापन
टोरंटो में भारतीय पर हमला - फोटो : एक्स/मेरू/वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोरंटो में कैफे के भीतर एक भारतीय पर कथित तौर पर नशे में एक व्यक्ति ने हमला किया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसने जनता में आक्रोश है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नीला जैकेट पहने एक शख्स और भारतीय व्यक्ति के बीच मोबाइल ऑर्डर पिक अप काउटंर के पास बहस होती है। 
विज्ञापन

 
वीडियो में देखा जा सकता है कि कनाडाई व्यक्ति बिना वजह गुस्से में आकर अपनी कोहनी से भारतवंशी के हाथ पर टक्कर मारता है, जिससे उसका फोन गिर जाता है। इसके बाद भारतीय व्यक्ति अपना फोन उठाता है। लेकिन कुछ ही सेकंड में कथित तौर पर नशे में व्यक्ति उस पर झपट पड़ता है और उसका कॉलर पकड़ देता है और अपने से बड़ा दिखाना का आरोप लगाता है। इस दौरान पीड़ित शांत रहते हुए उसे चेतावनी देता है कि तुम खुद परेशानी में पड़ सकते हो। 

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति चुने जाने के बाद ट्रंप को मिली पहली बड़ी हार, भारतीय मूल के इन तीन नेताओं ने रच दिया इतिहास
विज्ञापन


इस दौरान भारतीय व्यक्ति ने कोई प्रतिरोध नहीं किया, लेकिन आक्रामक व्यक्ति बार-बार उसे धक्का देता रहा और उसके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करता रहा। अंत में कैफे के कर्मचारियों ने दखल दिया और दोनों को बाहर जाने के लिए कहा। घटना तभी शांत हुई, जब आक्रामक व्यक्ति को बाहर ले जाया गया। 
 

घटना का वीडियो तेजी से ऑनलाइन वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामले ने कनाडा में प्रवासियों की सुरक्षा और बढ़ती नस्लीय हिंसा पर चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में एडमंटन में भारतीय मूल के व्यवसायी अरवी सिंह सगू पर हमले के बाद यह मामला सामने आया है। 19 अक्तूबर को सगू पर हमला हुआ था, जिसमें वह घायल हो गए और पांच दिन बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तंजानिया के विपक्ष का दावा- चुनाव बाद हिंसा में मारे गए सैकड़ों लोग, शव गुप्त तरीके से ठिकाने लगा रहे सुरक्षा बल

आरोपी काइल पापिन को गिरफ्तार किया गया और उस पर गंभीर हमले का आरोप लगाया गया। सगू के दोस्तों ने उनके बच्चों और अंतिम संस्कार के खर्च के लिए फंड जुटाया। दोनों घटनाओं ने कनाडा में आप्रवासियों की सुरक्षा और नस्लीय हिंसा की बढ़ती घटनाओं पर बहस को फिर से तेज कर दिया है।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें