फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिका में हमवतन की हत्या के आरोप में भारतीय गिरफ्तार, पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम जॉब करता था अखिल

Tue, 07 Feb 2023 10:51 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

तेलंगाना का रहने वाला महांकाली (मृतक) करीब 13 महीने पहले अमेरिका पहुंचा था। वह एक विश्वविद्यालय में पढ़ रहा था और एक गैस स्टेशन पर पार्ट-टाइम नौकरी भी कर रहा था।
विज्ञापन
Raviteja Goli, Akhil Sai Mahankali - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के अलबामा राज्य में एक हमवतन की मौत के सिलसिले में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है और उस पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


मोंटगोमरी के पुलिस अधिकारियों ने रवितेजा गोली (23 वर्षीय) पर अखिल साईं महांकाली (25 वर्षीय) की हत्या का आरोप लगा है।

मोंटगोमरी एडवर्टाइजर अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस और दमकल कर्मियों ने रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे पूर्वी बुलेवार्ड के ब्लॉक-9 में महांकाली को गोली लगने के बाद घायल पाया। रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक और आरोपी दोनों अलबामा की राजधानी मोंटगोमरी के रहने वाले हैं। गोली अब मोंटगोमरी जेल में है।

बताया जा रहा है कि तेलंगाना का रहने वाला महांकाली करीब 13 महीने पहले अमेरिका पहुंचा था। वह एक विश्वविद्यालय में पढ़ रहा था और एक गैस स्टेशन पर पार्ट-टाइम नौकरी भी कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें