फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय शख्स पर स्लोवेनिया का पासपोर्ट दिखा अमेरिका में घुसने का आरोप, अधिकारियों ने किया गिरफ्तार

Thu, 12 Dec 2019 12:41 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : america US flag
विज्ञापन

भारत के 20 वर्षीय युवक पर स्लोवेनिया का जाली पासपोर्ट दिखाकर अमेरिका में घुसने की कोशिश करने का आरोप है।

विज्ञापन


संघीय एजेंसी ने एक बयान में बताया कि यह व्यक्ति घाना से आया था और उसने वाशिंगटन डयूल्स अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अमेरिका के सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा (सबीपी) अधिकारी को स्लोवेनिया का पासपोर्ट दिखाया। अधिकारी को जब शक हुआ तो उसने दूसरे अधिकारियों के पास इसे जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन


दूसरे अधिकारियों ने पासपोर्ट में कई अनियमितताएं पाई और पाया कि व्यक्ति ने जाली दस्तावेज दिखाए हैं। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार कर लिया कि वह भारतीय नागरिक है और ये दस्तावेज उसके नहीं हैं।
विज्ञापन


सीबीपी ने कहा कि जालसाजी करके अमेरिका में घुसने की कोशिश करना अमेरिकी आव्रजन कानून का गंभीर उल्लंघन है जिसके चलते आपराधिक मुकदमा चलाया जा सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें