फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370: पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग ने की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Tue, 06 Aug 2019 04:06 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग ने इमरान खान सरकार से अपने परिसर की सुरक्षा कड़ी करने की मांग की है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से पाकिस्तान में भी हालात ठीक नहीं है। यहां भारत सरकार के विरोध में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। पाकिस्तान ने आज नेशनल असेंबली और सीनेट के संयुक्त सत्र की आपात बैठक बुलाई है।

विज्ञापन

 

बता दें कि अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर सोमवार को पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को पाक विदेश सचिव ने तलब किया था। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म करने के फैसले का विरोध में उन्हें तलब किया गया था।  

विदेश मंत्री ने कहा- स्थिति पहले से गंभीर हुई

वहीं, पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सोमवार को कहा था कि "पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र, इस्लामिक सहयोग संगठन, मित्र देशों और मानवाधिकार संगठनों से अपील करेगा कि वे इस मुद्दे पर चुप नहीं रहें। कश्मीर में स्थिति पहले से अधिक गंभीर है। हम हमारे कानूनी विशेषज्ञों से सलाह लेंगे।" 
विज्ञापन


विदेश मंत्री ने कहा था, "संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के इस पर कई प्रस्ताव हैं और उन्होंने इसे एक विवादित क्षेत्र के रूप में स्वीकार किया है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इसे एक विवादित क्षेत्र के रूप में स्वीकार किया था।" 
विज्ञापन


कुरैशी ने कहा था कि भारत के इस कदम से दिखता है कि उन्हें "कश्मीरी लोगों से कोई उम्मीद नहीं थी। पाकिस्तान पहले की तरह ही कश्मीरी लोगों का समर्थन करना जारी रखेगा और इतिहास भारत के फैसले को गलत साबित करेगा।"

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें