13 लाख से अधिक सक्रिय जवान
ग्लोबल फायर पावर के मुताबिक अमेरिका के पास 13 हजार से अधिक जहाज हैं जिनमें लड़ाकू, परिवहन और हेलिकॉप्टर शामिल हैं। चीन के पास तकरीबन तीन हजार लड़ाकू जहाज हैं। भारत के पास लड़ाकू जहाजों की संख्या दो हजार से अधिक है। सक्रिय सैनिकों की संख्या 13 लाख से अधिक है। इसके अलावा 28 लाख रिजर्व जवान भी हैं जो जरूरत पड़ने पर फौज की मदद कर सकती है। भारत में टैंकों की संख्या तकरीबन 4400 है। युद्ध पोतों की संख्या तीन बताई गई है। हालांकि, इसमें से कम से कम एक युद्ध पोत समुद्र से हटा लिया गया है।
पाकिस्तान के पास युद्ध पोत नहीं
इस सूची के अनुसार पाकिस्तान दुनिया का 13वां सबसे शक्तिशाली देश है। देश का रक्षा बजट सात अरब डॉलर है और सक्रिय सैनिकों की संख्या छह लाख 37 हजार है। इसके अलावा तकरीबन तीन लाख रिजर्व सैनिक भी हैं। हेलिकॉप्टर और ट्रांसपोर्ट जहाजों समेत लड़ाकू जहाजों की संख्या तकरीबन एक हजार और टैंकों की संख्या तीन हजार के करीब है। पाकिस्तान के पास युद्ध पोत नहीं है लेकिन दूसरे प्रकार के समुद्री जहाजों की तादाद तकरीबन 200 है। इस सूची के अनुसार 81 लाख की आबादी वाला देश इसराइल नौवें नंबर पर है। उसके पास 650 लड़ाकू विमान और ढाई हजार से अधिक टैंक हैं।