फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramayana Trail: श्रीलंका में भी होगी ‘रामायण यात्रा’, नौ ऐतिहासिक जगहों को विकसित करने में मदद करेगा भारत

Mon, 22 Apr 2024 07:38 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

Ramayana Trail: श्रीलंका में रामायण ट्रेल का उद्घाटन किया गया है। इसके तहत रामायण से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों को विकसित किया जाएगा। भारत द्वारा इस काम में श्रीलंका की मदद की जाएगी।
विज्ञापन
भारतीय राजदूत और गोविंद देव गिरी महाराज की मुलाकात - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब आप श्रीलंका में भी रामायण यात्रा कर सकेंगे। दरअसल श्रीलंका में रामायण से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों को विकसित करने के लिए रामायण ट्रेल की का उद्घाटन किया गया है। इसे लेकर श्रीलंका में भारतीय राजदूत संतोष झा ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अधिकारियों से अपने आवास में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान इस बात पर चर्चा की गई कि श्रीलंका में रामायण से जुड़ी ऐतिहासिक जगहों को जोड़ने के लिए भारत द्वारा क्या मदद की जा सकती है। इस दौरान भारतीय राजदूत ने ट्रस्ट के ट्रेजरी गोविंद देव गिरी महाराज से भी मुलाकात की। बता दें कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या राम मंदिर के निर्माण को तैयार करने वाली संस्थाओं में से एक है। 

विज्ञापन


श्रीलंका में रामायण ट्रेल का उद्घाटन
श्रीलंका स्थित भारतीय दूतावास द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया गया है कि राजदूत संतोष झा ने गोविंद देव गिरी महाराज और उनके दल के सदस्यों का अपने आवास पर स्वागत किया। इस दौरान इस बात पर चर्चा की गई कि आखिर किस तरह से श्रीलंका में रामायण ट्रेल को तैयार करने के लिए भारत द्वारा मदद की जा सकती है। इस दौरान भारतीय राजदूत संतोष झा, श्रीलंका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सगाला रत्नायके और क्रिकेटर सनथ जयसूर्या द्वारा श्रीलंका में रामायण ट्रेल प्रोजक्ट का भी उद्घाटन किया गया। इस दौरान झा ने कहा कि जिस तरह से भारत और श्रीलंका के संबंधों में मधुरता देखी गई है, वैसी ही मधुरता रामायण ट्रेल में भी दिखे, मैं ऐसी कामना करता हूं।   

रामायण ट्रेल से जुड़ेंगी नौ ऐतिहासिक जगहें
उधर श्रीलंका के राष्ट्रपति के मीडिया प्रभाग ने इस उद्घाटन समारोह को भारत और श्रीलंका के रिश्तों के बीच ऐतिहासिक मील का पत्थर करार दिया है। यह भी कहा गया है कि इस तरह से श्रीलंका के पर्यटन में भी अविश्वसनीय तेजी आएगी। मीडिया प्रभाग द्वारा बताया गया है कि श्रीलंका में 52 ऐतिहासिक जगहें हैं, जिनमें रामायण से जुड़ी कहानियां मौजूद हैं। इनमें से नौ जगहों को रामायण ट्रेल से जोड़ा जाएगा। इस तरह से भारत में मौजूद लाखों लोग भी इन जगहों के दर्शन कर अपनी यात्रा को यादगार बना सकते हैं। 
विज्ञापन


अत्याधुनिक तकनीक का होगा इस्तेमाल
इस परियोजना का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वर्चुअल रियलिटी (वीआर) जैसी अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से इन प्रतिष्ठित तीर्थस्थलों से जुड़ी आध्यात्मिक घटनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे यात्रियों को एक अलग अनुभव प्राप्त होगा। बयान में बताया गया है कि इसके तहत महाकाव्य रामायण में वर्णित स्थानों को सावधानीपूर्वक चुना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें