फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UNHRC: भारत ने किया बापू के विचारों का जिक्र, कहा- वे महिलाओं-कमजोरों के अधिकारों के संरक्षण में भरोसा करते थे

Fri, 17 Mar 2023 08:42 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा

सार

मानवाधिकार परिषद के 52वें सत्र के अंत में राजदूत ने महात्मा गांधी द्वारा अपनाई गई पांच मुख्य अवधारणाओं के बारे में बात की, जो अहिंसा, सत्याग्रह, सर्वोदय, स्वराज और ट्रस्टीशिप हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Getty Images
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि इंद्र मणि पांडे ने शुक्रवार को मानवाधिकार परिषद में महात्मा गांधी की सत्याग्रह और अहिंसा जैसी अवधारणाओं पर प्रकाश डाला। पांडे ने भारत और 89 अन्य देशों की ओर से परिषद में कहा कि महात्मा गांधी द्वारा अपनाए गए मानवाधिकारों के विचारों में सार्वभौमिक मूल्यों की मजबूत प्रतिध्वनि है। 

विज्ञापन


भारतीय मिशन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि राजदूत पांडे ने जोर देकर कहा कि गांधी की रकाजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक समावेश की वकालत विकास लक्ष्यों में प्रकट हुई है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि महात्मा गांधी, महिलाओं और लड़कियों के साथ-साथ कमजोर वर्ग के लोगों को उनके अधिकारों और गरिमा को सुरक्षित रखने में दृढ़ विश्वास रखते थे। 

यह भी पढ़ें: UN: 'G20 की अध्यक्षता 140 करोड़ भारतीयों की ताकत दिखाती है', संयुक्त राष्ट्र में बोलीं भारत की प्रतिनिधि
विज्ञापन
विज्ञापन


मानवाधिकार परिषद के 52वें सत्र के अंत में राजदूत ने महात्मा गांधी द्वारा अपनाई गई पांच मुख्य अवधारणाओं के बारे में बात की, जो अहिंसा, सत्याग्रह, सर्वोदय, स्वराज और ट्रस्टीशिप हैं। उन्होंने इस ओर भी इशारा किया ये सभी अवधारणाएं संयुक्त राष्ट्र चार्टर के मूल सिद्धांत भी हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें