फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: अमेरिका में मृत मिले भारतीय इंजीनियर और गर्भवती पत्नी

Sat, 10 Apr 2021 01:28 AM IST
Amit Mandal एजेंसी वाशिंगटन/मुंबई

सार

  • चार साल की बेटी को बालकनी में रोते देख पड़ोसियों ने पुलिस की दी सूचना
विज्ञापन
भारतीय इंजीनियर और उनकी पत्नी अपने घर में मृत पाए गए
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में भारतीय इंजीनियर और उनकी पत्नी अपने घर में मृत पाए गए हैं। पड़ोसियों ने जब उनकी चार साल की बेटी को बालकनी में अकेले रोते हुए देखा तब उनकी मौत का पता चला। मुंबई में परिवार के सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बालाजी भारत रुद्रवार (32) और उनकी गर्भवती पत्नी आरती बालाजी रुद्रवार (30) बुधवार को न्यूजर्सी में अपने घर में मृत पाए गए।

विज्ञापन


उनके पड़ोसियों ने बच्ची को रोते हुए देखा और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। इस सूचना के बाद पुलिस उनके घर में घुसी। बालाजी के पिता भारत रुद्रवार ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने बृहस्पतिवार को उन्हें इस घटना की जानकारी दी। मौत की वजह का अभी स्पष्ट पता नहीं चला है। लेकिन स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पति ने पत्नी के पेट में चाकू मारा था क्योंकि उसने पति को कमरे में बंद करने की नाकाम कोशिश की थी।

डिया रिपोर्ट में दावा किया है कि दोनों की मौत चाकूबाजी में हुई। महाराष्ट्र के बीड जिले के अंबाजोगई के आईटी पेशेवर बालाजी रुद्रवार अगस्त 2015 में अपनी पत्नी के साथ अमेरिका गए थे। उनकी दिसंबर 2014 में शादी हुई थी। उनके पिता एक कारोबारी हैं। बताया गया कि जरूरी औपचारिकताओं के बाद शवों को भारत पहुंचने में कम से कम आठ से 10 दिन लगेंगे।
विज्ञापन


सात माह की गर्भवती थी आरती
बालाजी के पिता ने बताया कि ‘मेरी बहू आरती सात माह की गर्भवती थी। हम उनके घर गए थे और फिर से अमेरिका जाने की योजना बना रहे थे। मुझे मौत के पीछे की वजह नहीं पता है। वे खुश थे और उनके पड़ोसी भी अच्छे थे।’ उन्होंने बताया, ‘मेरी पोती अब मेरे बेटे के एक दोस्त के पास है। उसके स्थानीय भारतीय समुदाय में कई दोस्त थे।’ न्यूजर्सी में भारतीय लोगों की आबादी 60 प्रतिशत से अधिक है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें