फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19: असुरक्षित यौन संबंध बनाते वक्त अधिक खतरनाक साबित हो सकता है संक्रमण

Fri, 09 Apr 2021 08:51 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी ने लोगों के जीवन को कई तरह से प्रभावित किया है। पूरी दुनिया के लिए संकट का सबब बनी इस महामारी की वजह से लोगों की जीवनशैली में कई परिवर्तन आए हैं। वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि सुरक्षा के लिहाज से हमें यौन संबंधों पर भी ध्यान देना होगा। उनका कहना है कि असुरक्षित यौन संबंध बनाते वक्त कोविड-19 अधिक खतरनाक साबित हो सकता है।

विज्ञापन


साउथर्न इलिनॉयस यूनिवर्सिटी एडवर्ड्सविल में हेल्थ सर्विस में मेडिकल चीफ डॉ. रेली फैरल कहती हैं कि मैं मानती हूं कि सुरक्षा मुख्य चिंता है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है किसी भी दूसरे समय की तरह, मैं हमेशा सुरक्षित सेक्स और अपने पार्टनर को जानने की सलाह दूंगी। कोविड के समय में आप अपने पार्टनर को जितना जानेंगे, आपको खतरे के बारे में उतना ही पता चलेगा।'

सुरक्षा को ध्यान में रखने के साथ फैरल कहती हैं कि मैं इस बात की सलाह दूंगी कि अगर संभव हो तो सेक्स न ही करें। उन्होंने कहा, 'सेक्स से बचना खतरे से बचने का सबसे बेहतर तरीका है। यह इस पर निर्भर करता है कि कितना खतरा आप मोल लेना चाहते हैं। मास्क पहनना और शारीरिक दूरी का पासन करना कोविड-19 से बचने और इसका प्रसार रोकने का सबसे अच्छा तरीका है।'
विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने कहा कि सेक्स और खतरा, निजी फैसला हैं। डॉ. फैरल ने कहा, मैं समझती हूं कि यह ऐसी स्थिति बन सकती है जहां खतरे को नियंत्रित किया जा सकता है और खतरे के बारे में दोनों लोगों को जानकारी होती है। अगर दोनों लोग जागरूक हैं और इस पर बात करते हैं तो मुझे लगता है कि यह अनजान लोगों के साथ सेक्स करने के मुकाबले अधिक सुरक्षित हो सकता है।

डॉ. फैरल ने कहा कि मैं छात्र-छात्राओं को इस बात की सलाह नहीं दूंगी कि वह ऑनलाइन डेटिंग एप्स का इसितेमाल करें या ऐसे लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाएं जिन्हें वह न जानते हैं। खासकर कोविड-19 महामारी के दौरान तो ऐसा बिलकुल नहीं करना चाहिए। शारीरिक संबंध उन्हीं लोगों के साथ बनाएं जिन्हें आप ठीक से जानते हैं और अनजान लोगों के साथ ऐसे संबंध बनाने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें