फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबईः भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को चेताया, कहा- नौकरी का झांसा देने वाले के चक्कर में ना आएं

Sun, 28 Jul 2019 07:29 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय दूतावास (संयुक्त अरब अमीरात) - फोटो : indembassyuae.gov.in
विज्ञापन
संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय दूतावास ने एक परामर्श जारी कर लोगों को अबू धाबी में एक भारतीय स्कूल में नौकरी के जाली विज्ञापनों में ना फंसने के लिए चेताया है। मीडिया में आई एक खबर के अनुसार, भारतीय दूतावास ने टि्वटर पर दिए एक संदेश में संयुक्त अरब अमीरात, भारत और अन्य देशों में रह रहे भारतीयों से अनुरोध किया कि अगर ऐसे जालसाज उनसे संपर्क करने की कोशिश करें तो वे तुरंत इस मामले की शिकायत स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों को दें।
विज्ञापन


भारतीय दूतावास आए-दिन भारतीयों को लुभाने वाले नौकरी के जाली विज्ञापनों से बचने को लेकर नौकरी पाने वाले लोगों को आगाह करता रहता है। ताजा संदेश में दूतावास ने कहा कि उसे ड्यून्स इंटरनेशनल स्कूल ने सूचित किया कि कुछ जालसाज अपने आप को स्कूल के प्रतिनिधि और नियोक्ता बता रहे हैं और उसकी तरफ से नौकरी के फर्जी विज्ञापन दे रहे हैं। 


दूतावास ने कहा, ‘जालसाजों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली ईमेल आईडी hr.recruitdunesintlschool.uae@gmail.com और and info.duneschool.ae@gmail.com है।’ संयुक्त अरब अमीरात में भारतीयों के जालसाजों के जाल में फंसने की खबरें आम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें