कुवैत के उप प्रधानमंत्री शेख फहद अल-यूसुफ अल-सबाह ने इमारत के मकान मालिक और इमारत के गार्डों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि वे उन्हें बिना उनकी अनुमति के रिहा नहीं कर सकते।
कुवैत की इमारत में लगी भीषण आग में 40 भारतीयों सहित 49 विदेशी मजदूरों की मौत हो गई है। कुवैत में स्थित भारतीय मिशन ने घटना के बारे में कुवैती अधिकारियों से जानकारी मांगी है। वहीं, अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इमारत में कुल 195 विदेश मजदूर रह रहे थे। हादसे में 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जताया दुख
दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
घटना की जानकारी मिलते ही कुवैत में पदस्थ भारत के राजदूत आदर्श स्वैका तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। उन्होंने अस्पतालों का दौरा किया। दूतावास ने कहा कि कुवैती अधिकारी मामले में पूरा सहयोग कर रहे हैं। हम लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं। इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर, विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह पार्थिव शरीर को शीघ्र वापस लाने और घायलों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए कुवैत रवाना हो रहे हैं। विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि हमारा दूतावास प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए स्थानीय अधिकारियों से लगातार संपर्क में है। दूतावास ने +965-65505246 (व्हाट्सएप और नियमित कॉल) हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। हेल्पलाइन के माध्यम से नियमित अपडेट प्रदान किए जा रहे हैं।
कुवैती प्रशासन ने व्यक्त की सहानुभूति