फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindoor: 'गलत जानकारी न फैलाएं, पहले सच जांचें फिर कुछ लिखें', चीनी अखबार को भारतीय दूतावास की फटकार

Wed, 07 May 2025 07:58 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
विज्ञापन
ग्लोबल टाइम्स की तरफ से पोस्ट किया गया फोटो - फोटो : X @globaltimesnews
विज्ञापन
चीन में भारतीय दूतावास ने वहां के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स को कड़ी चेतावनी दी है। भारतीय दूतावास ने कहा कि अखबार को भारत-पाकिस्तान से जुड़ी खबरों को सोशल मीडिया पर डालने से पहले सही जानकारी की पुष्टि कर लेनी चाहिए। खासतौर पर भारतीय सेना की पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर कार्रवाई के मामले में।
विज्ञापन




ग्लोबल टाइम्स ने बिना पुष्टि के डाली पोस्ट
भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'प्रिय ग्लोबल टाइम्स न्यूज, हम आपको सलाह देते हैं कि इस तरह की गलत जानकारी डालने से पहले अपने तथ्यों की जांच करें और स्रोतों को परखें।'



यह भी पढ़ें - Operation Sindoor: जयशंकर ने चार देशों के विदेश मंत्रियों से की बात, समर्थन और एकजुटता के लिए जताया आभार
विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर झूठ फैलाने का आरोप
भारतीय दूतावास ने बताया कि पाकिस्तान के समर्थन में काम कर रहे कई सोशल मीडिया अकाउंट्स भारत के खिलाफ झूठी खबरें फैला रहे हैं। उन्होंने कहा,' ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में कई बेबुनियाद दावे किए जा रहे हैं, जिससे जनता को गुमराह किया जा रहा है। मीडिया संस्थानों का यह कर्तव्य है कि वे बिना जांचे ऐसी खबरें न फैलाएं।'
विज्ञापन


पुरानी तस्वीर को नए हमले से जोड़ा जा रहा
भारतीय दूतावास ने भारत सरकार के पीआईबी फैक्ट चेक की एक पोस्ट का भी हवाला दिया। उसमें बताया गया कि पाकिस्तान समर्थक अकाउंट्स ने एक पुरानी तस्वीर को यह कहकर वायरल कर दिया कि पाकिस्तान ने भारत का राफेल जेट मार गिराया है। लेकिन हकीकत यह है कि वह तस्वीर साल 2021 की है, जब पंजाब के मोगा जिले में भारतीय वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।



यह भी पढ़ें - ऑपरेशन सिंदूर: दुनिया के सामने आया पाकिस्तान का दोहरा चरित्र, आतंकियों के जनाजे में शामिल हुए सेना अधिकारी

भारत ने गलत खबरों पर कड़ी निगरानी शुरू की
भारत ने साफ कर दिया है कि ऐसी भ्रामक खबरों और फोटो-वीडियो के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। खासतौर पर जब बात राष्ट्रीय सुरक्षा और सैन्य अभियानों की हो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें