फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर: दुनिया के सामने आया पाकिस्तान का दोहरा चरित्र, आतंकियों के जनाजे में शामिल हुए सेना अधिकारी

Wed, 07 May 2025 05:43 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर।

सार

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान का दोहरा चरित्र एक बार फिर सामने आ गया, जब उसकी सेना के जवान और मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के संगठन जमात-उद-दावा (जेयूडी) के सदस्य एक साथ तीन आतंकियों के जनाजे में नजर आए। 
 
विज्ञापन
हाफिज सईद - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना के ताबड़तोड़ हमलों से पाकिस्तान में खौफ का माहौल है। सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए नौ स्थानों पर आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया। वहीं, पाकिस्तानी सेना के जवान और मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के सदस्य बुधवार को तीन लोगों के जनाजे में शामिल हुए। ये तीनों बुधवार को मुरीदके में भारतीय सेना के हवाई हमले में मारे गए। मुरीदके  लाहौर से करीब 40 किलोमीटर दूर है। 

 

विज्ञापन

जमात उद-दावा के राजनीतिक संगठन पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग के प्रवक्ता ताबिश कय्यूम ने कहा कि कारी अब्दुल मलिक, खालिद और मुदस्सिर को कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज-ए-जनाजा अदा की गई। कय्यूम खुद भी जनाजे में मौजूद थे। उन्होंने बताया कि इस जनाजे में नागरिक प्रशासन के अधिकारी भी शामिल हुए। 
  
ये भी पढ़ें: भारत ने हर बार आतंकवाद के पनाहगार पाकिस्तान को दी गहरी चोट; पढ़ें दोनों देशों के संघर्ष की टाइमलाइन
विज्ञापन


भारत की सैन्य कार्रवाई से तिलमिलाए कय्यूम ने कहा, भारत ने जो हमला किया है, उसका जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब हमला हुआ, ये तीनों लोग मस्जिद के पास एक कमरे में सो रहे थे और मस्जिद तबाह हो गई। पाकिस्तानी मलिक, खालिद और मुदस्सिर जमात उद-दावा के सदस्य बताए जा रहे हैं और उस मस्जिद में इमाम और देखरेख करने वाले थे। नमाज-ए-जनाजा के बाद तीनों के शव दफनाने के लिए उनके पैतृक इलाकों में भेज दिए गए।  
विज्ञापन


22 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 निर्दोष लोगों की नृशंस तरीके से हत्या कर दी थी। जिसमें अधिकांश पर्यटक शामिल थे। इसके दो हफ्ते बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया है। इनमें आतंकी हाफिज सईद और मसूद अजहर के ठिकाने भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें