फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति: भारत की अर्थशास्त्री जयती घोष यूएन उच्च स्तरीय बोर्ड में शामिल, जेएनयू में दे चुकी हैं सेवा

Tue, 22 Mar 2022 01:58 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र।

सार

जयती घोष अर्थव्यवस्था और सामाजिक मामलों पर संयुक्त राष्ट्र के उच्च स्तरीय सलाहकार बोर्ड की भी सदस्य हैं।
विज्ञापन
jayati ghosh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय विकास अर्थशास्त्री जयती घोष को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने प्रभावी बहुपक्षवाद पर एक नए उच्च स्तरीय सलाहकार बोर्ड में नियुक्त किया है।

विज्ञापन


घोष (66) यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाच्युसेट्स एमहर्स्ट में प्रोफेसर हैं। वह पहले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज में आर्थिक अध्ययन और योजना केंद्र की अध्यक्ष व अर्थशास्त्र की प्रोफेसर रह चुकी हैं। 

जयती घोष अर्थव्यवस्था और सामाजिक मामलों पर संयुक्त राष्ट्र के उच्च स्तरीय सलाहकार बोर्ड की भी सदस्य हैं। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने पिछले शुक्रवार को प्रभावी बहुपक्षवाद पर सलाहकार बोर्ड की स्थापना की घोषणा की थी जिसकी सह-अध्यक्षता लाइबेरिया की पूर्व राष्ट्रपति और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित एलेन जॉनसन सरलीफ और स्वीडन के पूर्व प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन करेंगे।
विज्ञापन


घोष को 12 सदस्यीय बोर्ड में नामित किया गया है, जिसके काम में महासचिव के शासकीय कार्यालय के करीबी समन्वय के साथ संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय के नीति अनुसंधान केंद्र द्वारा सहयोग दिया जाएगा।

गुटेरस ने घोष को गत वर्ष जनवरी में कोविड-19 के बाद के हालात में दुनिया में सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए महासचिव को सिफारिशें देने वाले उच्च स्तरीय सलाहकार बोर्ड में शामिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें