फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएस: भारतवंशी डॉक्टर का कमाल, कोरोना रोगी के फेफड़े का किया प्रत्यारोपण

Sun, 12 Jul 2020 04:13 AM IST
अवधेश कुमार वर्ल्ड डेस्क अमर उजाला, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
कोरोनावायरस से प्रभावित फेफड़े - फोटो : Sky News
विज्ञापन
अमेरिका में भारतीय मूल के एक डॉक्टर के नेतृत्व में सर्जनों ने कोविड-19 की वजह से खराब हो गए फेफड़ों का प्रत्यारोपण किया। इसके पहले भी इसी टीम ने एक महिला में फेफड़ों का प्रत्यारोपण किया था। कोरोना वायरस महामारी शुरू होने के बाद से अमेरिका में वह इस तरह की पहली सर्जरी मानी गई थी। 
विज्ञापन


इलिनोइस के एक 60 वर्षीय कोविड-19 रोगी को एक्सट्रॉस्पोरियल झिल्ली ऑक्सीकरण (ईसीएमओ) पर 100 दिन के लिए रखा गया। यह एक ऐसी लाइफ सपोर्ट मशीन है, जो हृदय और फेफड़ों का काम करती है। अस्पताल ने एक बयान में कहा कि उन्हें शिकागो में नॉर्थवेस्टर्न मेमोरियल अस्पताल में पिछले सप्ताह प्रत्यारोपण के लिए मिला था। 

नार्थवेस्टर्न मेडिसिन फेफड़ा  प्रत्यारोपण कार्यक्रम के थोरेसिक (वक्ष से संबंधित) सर्जरी प्रमुख और सर्जिकल निदेशक डॉ. अंकित भारत ने बताया की कोविड मरीज के लिए नए फेफड़े का प्रत्यारोपण करने से पहले गैर-कोविड मरीजों पर प्रत्यारोपण किए गए। डॉ. अंकित भरत ने सात दिनों में सात फेफड़ों का प्रत्यारोपण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें