फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी में भारतीय जोड़े पर हमला, पति की मौत, पत्नी की हालत स्थिर

Sat, 30 Mar 2019 01:11 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

जर्मनी के म्यूनिख के नजदीक भारतीय दंपत्ति को एक अप्रावासी ने चाकू मार दिया। इस घटना में पति की मौत हो गई है जबकि पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं। इस बात की जानकारी शनिवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर दी। इस भारतीय दंपत्ति का नाम प्रशांत और स्मिता बसरूर है।

विज्ञापन


स्वराज ने ट्वीट करते हुए कहा, 'भारतीय जोड़े प्रशांत और स्मिता बसरूर को म्यूनिख के नजदीक एक आप्रवासी ने चाकू मार दिया। दुर्भाग्यवश प्रशांत की मौत हो गई है। वहीं स्मिता की हालत स्थिर है। हम प्रशांत के भाई को जर्मनी भेजने की कोशिश कर रहे हैं। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।'

विदेश मंत्री ने कहा कि उन्होंने म्यूनिख में मौजूद भारतीय उच्चायोग से दंपत्ति के दोनों बच्चों की देखभाल करने को कहा है। इस घटना के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। इसी बीच एक ट्विटर यूजर ने स्वराज से पूछा मैडम हम आपको अपना विदेश मंत्री समझते थे। आप भाजपा में अकेली संवेदनशील नेता हैं। आप खुद को चौकीदार क्यों कहती हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'क्योंकि मैं भारतीय हितों और विदेश में रह रहे भारतीयों की चौकीदारी कर रही हूं।'
विज्ञापन


बता दें कि भाजपा ने 16 मार्च को मैं भी चौकीदार हूं अभियान की शुरुआत की थी। इसके तहत भाजपा के लगभग नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने ट्विटर पर अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द को जोड़ लिया था। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी हर रैली में चौकीदार चोर है के नारे लगवाते रहते हैं। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द को जोड़ा था। उसके बाद अरुण जेटली, सुशमा स्वराज, निर्मला सीतारमण ने भी ऐसा ही किया।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें