फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australia: मेलबर्न में भारतीय वाणिज्य दूतावास में फिर तोड़फोड़, उच्चायोग ने अधिकारियों के सामने उठाया मुद्दा

Fri, 11 Apr 2025 09:24 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में मौजूद भारतीय वाणिज्य दूतावास को निशाना बनाकर तोड़फोड़ की गई और कैनबरा में मौजूद भारतीय उच्चायोग ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के समक्ष यह मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
मेलबर्न में भारतीय वाणिज्य दूतावास में फिर तोड़फोड़ - फोटो : X / @cgimelbourne
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास पर एक बार फिर तोड़फोड़ और गंदे नारे लिखने की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद भारत के उच्चायोग ने ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के साथ इस मामले को गंभीरता से उठाया है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार तड़के 1 बजे के आसपास, मेलबर्न स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के मुख्य द्वार पर किसी ने भड़काऊ नारे और चित्र बना दिए। पुलिस के अनुसार, ये घटना बुधवार और गुरुवार की रात के बीच किसी समय हुई।
विज्ञापन


मामले की जांच में जुटी विक्टोरिया पुलिस
विक्टोरिया पुलिस ने बताया कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और अभी तक किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास कोई जानकारी हो तो वे आगे आएं।

यह भी पढ़ें - Global Greenhouse Tax: कई बड़े देश अंतरराष्ट्रीय शिपिंग पर शुल्क लगाने पर राजी, UN शिपिंग वार्ता में अहम फैसला
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं
यह पहली बार नहीं है जब भारतीय दूतावास को इस तरह निशाना बनाया गया हो। एक समाचार पत्र की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले भी मेलबर्न के इस दूतावास पर इसी तरह के नारे लिखे गए थे, खासकर जब भारत और अन्य देशों के बीच कुछ अंतरराष्ट्रीय तनाव था।

यह भी पढ़ें - Ahmedabad Fire: अहमदाबाद की रिहायशी बिल्डिंग में भीषण आग, धुएं का गुबार; जान बचाने के लिए इमारत से कूदे लोग
विज्ञापन


भारत का रुख
भारतीय उच्चायोग ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट कर कहा- 'मेलबर्न में भारतीय वाणिज्य दूतावास के परिसर में हुई तोड़फोड़ की घटना को ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के साथ उठाया गया है। भारत सरकार अपने राजनयिक और वाणिज्यिक कार्यालयों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है।'

सरकार ने क्या किया?
विक्टोरिया की मुख्यमंत्री जेसिंटा एलन की सरकार ने इस साल नफरत और धार्मिक भेदभाव से प्रेरित अपराधों के खिलाफ कड़े कानून बनाए हैं। अब ऐसे मामलों में सजा और भी सख्त हो गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें