फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine-Russia: यूक्रेन को अरबों डॉलर की सैन्य सहायता देंगे यूरोपीय देश, पुतिन से मिलने रूस पहुंचे अमेरिकी दूत

Fri, 11 Apr 2025 08:30 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स

सार

यूरोपीय देशों ने यूक्रेन को रूस से लड़ने में मदद करने के लिए अरबों डॉलर की सैन्य सहायता देने का वादा किया है। ब्रिटिश रक्षा मंत्री जॉन हीली के अनुसार, सैन्य सहायता के रूप में दी जा रही नई मदद की कुल राशि 21 बिलियन यूरो (24 बिलियन अमेरिकी डॉलर) से अधिक है। इस बीच, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ रूस में हैं। 
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन, वोलोदिमिर जेलेंस्की - फोटो : ANI/PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूरोपीय देश यूक्रेन को रूस से लड़ने में मदद करने के लिए आगे आए हैं। कई यूरोपीय देशों ने शुक्रवार को यूक्रेन को अरबों डॉलर की अतिरिक्त सैन्य सहायता देने का संकल्प लिया। इस बीच, अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ युद्ध रोकने की इच्छा के बारे में जानने के लिए रूस पहुंचे हैं। वह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे।  

विज्ञापन


ब्रसेल्स में शुक्रवार को यूक्रेन के पश्चिमी सहयोगी देशों की एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता ब्रिटिश रक्षा मंत्री जॉन हीली ने की। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। बैठक के बाद हीली ने कहा कि यूक्रेन को सैन्य सहायता के रूप में दी जा रही नई मदद की कुल राशि 21 बिलियन यूरो (24 बिलियन अमेरिकी डॉलर) से अधिक है।

यूक्रेन के लिए अब तक की सबसे बड़ी सैन्य मदद
ब्रिटिश रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि यह यूक्रेन के लिए अब तक की सबसे बड़ी सैन्य मदद है। हालांकि, ब्रिटिश रक्षा मंत्री हीली ने यह नहीं बताया कि यह मदद कैसे और कब दी जाएगी। यूक्रेन ने पहले भी शिकायत की है कि कुछ देश ऐसे सम्मेलनों में पुराने वादों को ही दोहराते हैं। वह वादे के अनुसार वास्तिवक तौर पर हथियार या गोला-बारूद देने में विफल रहते हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ukraine: '150 से ज्यादा चीनी सैनिक रूस की तरफ से यूक्रेन में लड़ रहे', राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा दावा

26 बिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा की मदद का वादा
नाटो महासचिव मार्क रूटे ने पिछले सप्ताह बताया था कि यूक्रेन का समर्थन कर रहे देशों ने इस साल के पहले तीन महीनों में अब तक लगभग 21 बिलियन अमेरिकी डॉलर की सहायता दी है। वहीं, यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख काजा कालास ने शुक्रवार को बताया कि अब तक 26 बिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा की मदद देने का वादा किया जा चुका है। 

यूक्रेनी रक्षा मंत्री उमरोव ने बैठक को बताया असरदार
नाटो मुख्यालय में संपर्क समूह की बैठक से पहले, यूक्रेन के रक्षा मंत्री रुस्तम उमरोव ने कहा कि उनके देश के लिए वायु रक्षा प्रणाली मजबूत करना बहुत जरूरी है। बैठक समाप्त होने के बाद यूक्रेनी रक्षा मंत्री ने इसे उपयोगी और असरदार बताया। उमरोव ने कहा कि बैठक में यूक्रेन को प्राप्त सहायता के सबसे बड़े पैकेजों में से एक मिला है। उन्होंने सैन्य मदद के लिए सभी देशों का आभार व्यक्त किया। उमरोव ने कहा, 'हम प्रत्येक राष्ट्र के आभारी हैं, जिन्होंने यह सहायता प्रदान की है।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US Russia Ties: अमेरिका-रूस में कैदियों की अदला-बदली, राजद्रोह के आरोप में सजा काट रही महिला कैरेलिना रिहा

पीटर्सबर्ग में राष्ट्रपति पुतिन से मिलेंगे स्टीव विटकॉफ
इस बीच, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ रूस में हैं। वह सेंट पीटर्सबर्ग में राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करेंगे। इससे पहले, विटकॉफ ने पुतिन के दूत किरिल दिमित्रिव से मुलाकात की। बता दें कि विटकॉफ रूस पर यूद्धविराम को स्वीकार करने का दबाव बना रहे हैं। हालांकि, रूस ने युद्धविराम पर सहमति देने से मना कर दिया है। वहीं, यूक्रेन ने अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव का समर्थन किया है। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें