फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन में चाकू से गोदकर भारतीय की हत्या, पाकिस्तानी पर शक

Sat, 11 May 2019 06:34 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मृतक, नदीमुद्दीन (फाइल फोटो)
विज्ञापन

ब्रिटेन में एक भारतीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार रात को लंदन के एक मॉल के बाहर घटित हुई। मृतक की पहचान 24 साल के मोहम्मद नदीमुद्दीन के रूप में हुई है, जो हैदराबाद का रहने वाला था। बर्कशायर के टेस्को सुपरमार्केट की पार्किंग में सुरक्षा गार्ड ने उसे मृत पाया। वह यहीं काम करता था। लंदन पुलिस को इस हत्या के पीछे एक पाकिस्तानी नागरिक पर शक है, जो इसी सुपरमार्केट में काम करता था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


नदीमुद्दीन के दोस्त फहीम कुरैशी ने कहा, उसकी पत्नी और मां भी लंदन में ही रहते हैं। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो पत्नी ने सुपरमार्केट में फोन किया। सुपरमार्केट के सुरक्षाकर्मियों ने जांच की तो शव पार्किंग में पड़ा हुआ मिला। नदीमुद्दीन 2012 में लंदन आया था। जहां उसे सुपरमार्केट में नौकरी मिल गई। इसके बाद उसके माता-पिता भी यहीं आ गए। पेशे से डॉक्टर उसकी गर्भवती पत्नी अफशा करीब एक महीने पहले ही लंदन आई थी। नदीमुद्दीन को ब्रिटेन में स्थाई आवास मिल गया था और अगले कुछ महीनों में उसे ब्रिटिश नागरिकता मिलने वाली थी क्योंकि प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी थी।

रिश्तेदारों ने सुषमा स्वराज से मदद मांगी

कुरैशी ने कहा, ‘वह (नदीम के परिवारवाले) उसके शव को हैदराबाद नहीं ला सकते हैं। उसे लंदन में ही दफन किया जाएगा। उनके कुछ रिश्तेदार ब्रिटेन जाने की तैयारी कर रहे हैं। मैंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और तेलंगाना के गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली को पत्र भेजे हैं जिसमें लंदन जाने वाले रिश्तेदारों की मदद का करने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन


हवाई यात्रा के दौरान यौन शोषण मामले में भारतीय को जेल

ब्रिटेन में हवाई यात्रा के दौरान एक युवती के साथ यौन शोषण के मामले में दोषी पाए जाने पर 36 साल के भारतीय हरदीप सिंह को 12 महीने की जेल की सजा हुई है। मामला इस साल के शुरुआत का है, जब हरदीप टूरिस्ट वीजा पर मुंबई से मैनचेस्टर जा रहा था। सजा पूरी होने के बाद हरदीप को वापस भारत भेज दिया जाएगा।
ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवती व गवाहों के मुताबिक, हरदीप का व्यवहार उड़ान शुरू होने के बाद से खराब रहा। हवाई यात्रा के दौरान युवति को हरदीप सिंह के बगल वाली सीट मिली थी। युवति को नींद आने की स्थिति में हरदीप ने उसके साथ अवांछित शारीरिक संपर्क बनाया। नींद खुलने पर युवति ने क्रू मेंबर को इसकी शिकायत की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें