फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेनाध्यक्ष एमएम नरवणे ने यूएई के लैंड फोर्सेज कमांडर से रक्षा सहयोग पर की चर्चा 

Fri, 11 Dec 2020 02:37 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
विज्ञापन
सेनाध्यक्ष एमएम नरवणे - फोटो : ANI
विज्ञापन

सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने संयुक्त अरब अमीरात के लैंड फोर्सेज एंड स्टाफ के कमांडर मेजर जनरल सालेह मोहम्मद सालेह अल अमीरी से मुलाकात की और आपसी हितों और रक्षा सहयोग के मुख्य मुद्दों पर चर्चा की। भारतीय सेना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


जनरल नरवणे संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब की छह दिवसीय यात्रा पर हैं। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण दो खाड़ी देशों की यह किसी भी भारतीय सेना प्रमुख की पहली यात्रा है। भारतीय सेना के अनुसार जनरल नरवणे को संयुक्त अरब अमीरात के लैंड फोर्सेज के मुख्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और उन्होंने मार्टियर्स प्वाइंट पर पुष्पचक्र अर्पित किया।



भारतीय सेना के अतिरिक्त सार्वजनिक सूचना महानिदेशालय ने शुक्रवार को एक ट्वीट में बताया कि सेना प्रमुख ने लैंड फोर्सेज एंड स्टाफ के कमांडर मेजर जनरल सालेह मोहम्मद सालेह अल अमीरी से मुलाकात की और आपसी हितों और सुरक्षा सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन


बयान में बताया गया कि जनरल नरवणे ने लैंड फोर्सेज इंस्टीट्यूट, इनफैंट्री स्कूल एंड आर्मर स्कूल का भी गुरुवार को दौरा किया। सेना प्रमुख की संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा का मकसद द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और मजबूत करना है। उनकी यह यात्रा दोनों देशों के बीच प्रगाढ़ हो रहे संबंधों को दिखाती है और ऐसी अपेक्षाएं हैं कि इससे रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में सहयोग के नए आयाम खुलेंगे।

जनरल नरवणे की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब खाड़ी क्षेत्र में तेजी से घटनाक्रम बदल रहे हैं और इन घटनाक्रमों में कई अरब देशों का इजरायल के साथ संबंधों का सामान्य होना है। वहीं यह यात्रा ईरान के शीर्ष परमाणु हथियार वैज्ञानिक मोहसिन फाखरिजादेह की हत्या के बाद पैदा हुई स्थितियों के बीच हो रही है।

आधिकारिक समय-सारिणी के अनुसार सेना प्रमुख 13-14 दिसंबर को सऊदी अरब की यात्रा पर होंगे। जनरल नरवणे की खाड़ी क्षेत्र की यात्रा से कुछ दिन पहले ही विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें