फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

General Manoj Pande: बांग्लादेशी समकक्ष से मिले भारतीय सेना प्रमुख; रक्षा समेत विभिन्न पहलुओं पर चर्चा

Mon, 05 Jun 2023 05:24 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने सोमवार को अपने बांग्लादेशी समकक्ष जनरल एसएम शफीउद्दीन अहमद से मुलाकात की और आपसी हित के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
Gen Manoj Pande, General SM Shafiuddin Ahmed - फोटो : Twitter/ADGPI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने सोमवार को अपने बांग्लादेशी समकक्ष जनरल एसएम शफीउद्दीन अहमद से मुलाकात की और आपसी हित के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने द्विपक्षीय रक्षा एवं सुरक्षा संबंधों को और विस्तार देने के तरीकों पर भी चर्चा की।

विज्ञापन


सेना प्रमुख के रूप में बांग्लादेश की अपनी दूसरी यात्रा पर सोमवार को यहां पहुंचे जनरल पांडे ने सशस्त्र बल प्रभाग के प्रधान स्टाफ अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल वकर-उज-जमान से भी बातचीत की। जनरल पांडे ने शीर्ष पद का कार्यभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के रूप में पिछले साल बांग्लादेश का दौरा किया था। 

अतिरिक्त जन सूचना महानिदेशालय (एडीजीपीआई) ने एक ट्वीट में कहा, ''सीओएस जनरल मनोज पांडे ने अपने बांग्लादेशी समकक्ष एसएम शफीउद्दीन अहमद, बांग्लादेश के सशस्त्र बल प्रभाग के प्रधान स्टाफ अधिकारी वकर-उज-जमान के साथ बातचीत की और पारस्परिक हित के पहलुओं पर चर्चा की।"
विज्ञापन


सेना प्रमुख ने शिखा अनिर्बान को पुष्पांजलि अर्पित की और बांग्लादेश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। उन्हें सेनाकुंजा में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और दोनों सेनाओं के बीच दोस्ती का जश्न मनाने के लिए एक पेड़ लगाया गया।

जनरल पांडे मंगलवार को चट्टोग्राम (चटगांव) में बांग्लादेश सैन्य अकादमी (बीएमए) में 84वें 'लॉन्ग कोर्स' के अधिकारी कैडेट्स की पासिंग आउट परेड (पीओपी) की समीक्षा करेंगे। परेड के दौरान सेना प्रमुख बीएमए से पासिंग आउट कोर्स के मित्र देशों के सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट के लिए स्थापित 'बांग्लादेश इंडिया फ्रेंडशिप ट्रॉफी' प्रदान करेंगे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें