‘वी मस्ट मीट’ नाम से शुरू किए गए इस प्लेटफॉर्म के संस्थापकों में निवेशक, रियल एस्टेट कारोबारी, डॉक्टर, शिक्षाविद और युवा फैशन डिजाइनर शामिल हैं। इसकी प्रौद्योगिकी पूरी तरह अमेरिका में विकसित की गई है। वी मस्ट मीट के संस्थापक अल मेसन ने बताया यह एक समुदाय-आधारित तकनीक है।
भारतीय-अमेरिकी उद्यमियों के एक समूह ने एक वीडियो प्लेटफॉर्म पेश किया है। इसकी मदद से ऑनलाइन फिल्मों के प्रदर्शन से लेकर सियासी रैलियों, टाउन हॉल और संगीत कार्यक्रमों को आयोजित किया जा सकता है। यह वीडियो प्लेटफॉर्म आम वीडियो कॉन्फ्रेंस से बढ़कर है और इससे एक साथ 30,000 लोग जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
‘वी मस्ट मीट’ नाम से शुरू किए गए इस प्लेटफॉर्म के संस्थापकों में निवेशक, रियल एस्टेट कारोबारी, डॉक्टर, शिक्षाविद और युवा फैशन डिजाइनर शामिल हैं। इसकी प्रौद्योगिकी पूरी तरह अमेरिका में विकसित की गई है। वी मस्ट मीट के संस्थापक अल मेसन ने बताया यह एक समुदाय-आधारित तकनीक है।
यह प्लेटफॉर्म व्यावसायिक बैठकों, राजनीतिक रैलियों, टाउन हॉल, संगीत कार्यक्रमों, ऑनलाइन फिल्मों के प्रदर्शन, शिक्षा और चिकित्सा अनुसंधान के तरीके को बदल देगा। इसमें स्थान की परवाह किए बिना आभासी शिक्षण डेस्कटॉप या मोबाइल एप्लीकेशन द्वारा शून्य-डाउनलोड आभासी कक्षाओं तक पहुंच बनाई जा सकती है।
विज्ञापन
मेडिकल और उद्यमों में लाभदायक
अमेरिका में प्रसिद्ध चिकित्सा पेशेवर और सर्जन डॉ. राज भयानी, जो स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र और न्यूयॉर्क के प्रमुख अस्पतालों में विभिन्न नेतृत्व पदों पर रहे हैं, ने कहा कि वी मस्ट मीट स्वास्थ्य सेवा को आसान और सुरक्षित बनाता है और अत्याधुनिक से लैस प्रदाताओं के लिए प्रबंधनीय है। यह मेडिकल छात्रों को ऑपरेटिंग रूम में मौजूदगी के बिना कहीं भी संगोष्ठियों, कक्षाओं या बैठकों से जोड़ सकता है। फैशन डिजाइनर ईश पाटिल ने भी इसकी तारीफ की।