आईएसीसी की स्थापना 1968 में की गई थी। यह भारत-अमेरिका के आर्थिक संबंधों को गति देने के लिए गठित एक शीर्ष द्विपक्षीय प्रकोष्ठ है। 53 वर्षीय विवेक लाल को ‘रक्षा एवं उड्डयन क्षेत्र में वैश्विक नेता’ श्रेणी के अवॉर्ड के लिए चुना गया है।
‘जनरल एटॉमिक्स ग्लोबल कॉरपोरेशन’ के भारतीय-अमेरिकी सीईओ विवेक लाल को रक्षा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए ‘इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स’ (आईएसीसी) द्वारा प्रतिष्ठित ‘एंटरप्रेन्योर लीडरशिप अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें शुक्रवार को होने वाले एक ऑनलाइन कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
आईएसीसी की स्थापना 1968 में की गई थी। यह भारत-अमेरिका के आर्थिक संबंधों को गति देने के लिए गठित एक शीर्ष द्विपक्षीय प्रकोष्ठ है। 53 वर्षीय लाल को ‘रक्षा एवं उड्डयन क्षेत्र में वैश्विक नेता’ श्रेणी के अवॉर्ड के लिए चुना गया है।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। लाल ने बोइंग, लॉकहीड मार्टिन व जनरल एटॉमिक्स में रक्षा व्यापार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्हें 2018 में परिवहन मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री का प्रमुख सलाहकार बनाया गया था।
विज्ञापन
हाल ही में मिला ‘केंटकी कर्नल’ सम्मान
भारतवंशी विवेक लाल को हाल ही में केंटकी के गवर्नर द्वारा ‘केंटकी कर्नल’ सम्मान भी दिया गया। यह अमेरिकी प्रांतों के गवर्नर द्वारा दिए जाने वाले सबसे अहम सम्मानों में से एक है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश, जिमी कार्टर, लिंडन जॉनसन, रोनाल्ड रीगन को भी यह सम्मान दिया जा चुका है।