फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US News: अमेरिका में स्वदेश चटर्जी को सर्वोच्च राजकीय सम्मान, भारत-अमेरिकी रिश्तों को मजबूत करने निभाई भूमिका

Sun, 23 Oct 2022 12:30 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।

सार

अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि चटर्जी ने भारत-अमेरिकी द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए अथक प्रयास किए। 
विज्ञापन
स्वदेश चटर्जी - फोटो : global.unc.edu
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी उद्यमी और कार्यकर्ता स्वदेश चटर्जी को अमेरिकी प्रांत उत्तरी कैरोलिना का शीर्ष सम्मान “ऑर्डर ऑफ द लॉन्ग लीफ पाइन” मिला है। प्रांत के गवर्नर रे कूपर ने एक समारोह में चटर्जी (75) को पिछले तीन दशकों में भारत-अमेरिकी को सुदृढ़ करने में उनके योगदान के लिए यह सम्मान दिया।

विज्ञापन


कूपर ने न केवल उत्तरी कैरोलिना के विकास में बल्कि भारत-अमेरिका संबंधों और अमेरिका के सांस्कृतिक परिवेश को समृद्ध करने में उनके योगदान की सराहना की। भारत में पूर्व अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा ने कहा कि 2001 में भारत सरकार से पद्म भूषण सम्मान पाने वाले चटर्जी एक महत्वपूर्ण हस्ती हैं। 

कांग्रेस सदस्य सदस्य रो खन्ना ने उन्हें अमेरिका में भारतीय समुदाय का एक महान नेता करार दिया। एक वीडियो संदेश में, अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि चटर्जी ने भारत-अमेरिकी द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए अथक प्रयास किए। 
विज्ञापन


चटर्जी ने कहा, भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रयासों की बदौलत दोनों देशों के रिश्ते एक लंबा सफर तय कर चुके हैं लेकिन अभी भी बहुत सी महत्वपूर्ण चुनौतियां हमारे सामने हैं, क्योंकि पिछले पांच-छह वर्षों में दुनिया काफी बदल गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें