भारत के वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद अमेरिका दौरे पर हैं। दोनों देशों के रिश्ते को लेकर उन्होंने कहा है कि भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर निरंतर बातचीत और संवाद जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि इसका पहल चरण पर इस साल अक्तूबर तक शुरू हो जाएगा। प्रसाद ने न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास के एक संवाद सत्र में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों को संबंधित करते हुए ये टिप्पणियां की। प्रसाद ने कहा कि दोनों देशों में बहुत अच्छे संबंध हैं और दोनों देशों के बीच लगातार संवाद और संचार होता रहता है।