फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-US Trade Deal: अपने ही घर में शहबाज-मुनीर की बेइज्जती; भारत-अमेरिका डील पर पाकिस्तानियों ने किया ट्रोल

Wed, 04 Feb 2026 09:15 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

Shehbaz-Munir Trolled By Pakisatanis: भारत और अमेरिका ट्रेड डील को लेकर शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर खुद के देशवासियों की तरफ से जमकर ट्रोल किए जा रहे हैं। पढ़ें, सोशल मीडिया पर पाकिस्तानियों ने शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर को कैसे ट्रोल किया है...
विज्ञापन
आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिन भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता हुआ है, वहीं इस समझौते को लेकर पाकिस्तानियों ने खुद के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया है। सोशल मीडिया पर भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर प्रतिक्रिया देते हुए कई पाकिस्तानियों ने अपने पीएम और सेना प्रमुख की जमकर बखिया उधेड़ी है। भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया संघर्ष के बाद ट्रंप ने जहां इस संघर्ष को रुकवाने का दावा किया था, वहीं भारत ने इससे साफ इनकार किया था। जबकि इसके बाद कई मौकों पर पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ में कसीदे पढ़ते दिखे थे। अब पाकिस्तानी अपनी सरकार से पूछ रहे हैं कि इतनी जी हजूरी करने के बाद हमें क्या मिला?

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - US-Nigeria Ties: नाइजीरिया में आतंकी हमलों के बाद अमेरिका ने भेजी सैन्य टीम, आरोपों के साए में सहयोग और तेज

आसिम मुनीर की रोते हुई तस्वीर के साथ ट्रोलिंग
एक्स पर एक पाकिस्तानी यूजर ने एक पोस्ट में एक एडिटेड पोस्टर पर पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर को रोते हुए दिखाया है। इस तस्वीर में आसिम मुनीर के हाथ में पत्थरों से भरा लकड़ी का एक बक्सा भी है। वहीं एक यूजर ने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के पीछे आसिम मुनीर को पत्थरों से भरा बक्सा खड़े हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन




भारत से ज्यादा कर चुकाएगा पाकिस्तान
अमेरिका के साथ नए व्यापार समझौते के तहत भारत पर 18 फीसदी टैरिफ लागू होगा, वहीं पाकिस्तान को भारत से ज्यादा 19 फीसदी कर देना होगा। इसे लेकर तमाम पाकिस्तानी अपने सरकार पर जमकर बरस रहे हैं कि भारत ने पाकिस्तान की तरह न जी हजूरी की और न ही अपने शर्तों से पीछे हटा। इस ट्रेड डील के बाद पाकिस्तानी शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर की तुलना वेश्या से की है। वहीं एक यूजर ने एक्स पर एक वीडियो मीम शेयर किया है, जिसमें आसिम मुनीर डॉलर के बैग के साथ तमाम वैश्विक नेताओं की गोद में बैठते दिख रहे हैं।
 



'हमारी सरकार क्या कर रही है?'
इसके साथ ही एक अन्य यूजर ने लिखा- अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौता संपन्न हो गया है, जिसमें आपसी व्यापार को बढ़ावा देने के लिए शुल्क में कमी की घोषणा की गई है। अब असली सवाल यह है कि वैश्विक स्तर पर ऐसे आर्थिक अवसरों को सुरक्षित करने के लिए हमारी सरकार क्या कदम उठा रही है?



एक अन्य यूजर ने एक्स पर एक फोटो साझा किया है, जिसमें पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पैरों में बैठे दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन




शहबाज सरकार से पाकिस्तानियों ने पूछे सवाल
इसके साथ कुछ अन्य पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी सरकार से सवाल पूछे हैं। जावेद हासन नाम के यूजर ने लिखा- भारत ने ट्रंप को नोबेल पुरस्कार के लिए नामित नहीं किया, फिर भी उसे पाकिस्तान से बेहतर टैरिफ समझौता मिला। चेरी ब्लॉसम की अतिरिक्त परतें लगाने के अवसर के अलावा ट्रंप ने वास्तव में पाकिस्तान को क्या दिया है? इसके जवाब में एक दूसरे यूजर शाहनसीब बाबर भट्टी ने लिखा- भारत के पास दुनिया को देने के लिए बहुत कुछ है। पाकिस्तान के पास कुछ नहीं है। भारतीय उत्पाद भी उच्च गुणवत्ता के हैं। पाकिस्तान कुछ भी नहीं बनाता।
 



भारत के पड़ोसी देशों पर कितना टैरिफ?
  • पाकिस्तान: 19%

  • मलयेशिया: 19%

  • कंबोडिया: 19%

  • थाईलैंड: 19%

  • बांग्लादेश: 20%

  • वियतनाम: 20%


यह भी पढ़ें - US: अमेरिकी केंद्रीय बैंक के गवर्नर का इस्तीफा, स्टीफन मिरान ने छोड़ा CEA के चेयरमैन का पद; जानें पूरा विवाद

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता
भारत और अमेरिका के बीच बने व्यापार समझौते के तहत अमेरिका भारतीय वस्तुओं पर पारस्परिक शुल्क को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा। हालांकि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि नया टैरिफ कब से लागू होगा? बता दें कि, अमेरिका की तरफ से भारतीय वस्तुओं पर 50% टैरिफ लगाने के बाद व्यापारिक संबंध तनावपूर्ण हो गए थे, जिसमें रूसी तेल खरीद से जुड़ा 25% शुल्क भी शामिल था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें