Libya News: लीबिया के पूर्व तानाशाह कर्नल मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की घर में घरकर हत्या कर दी गई है। चार अज्ञात बंदूकधारी हमलावरों ने उनको गोलियों से उस वक्त भूना, जब सैफ अल-इस्लाम घर के बगीचे में बैठे थे। ऐसे में जानिए कौन थे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी? जिनकी हत्या से लीबिया में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है।
लीबिया में एक बार फिर राजनीतिक तनाव चरम पर पहुंच गया है। जिंटान शहर में घर में घुसकर चार अज्ञात बंदूकधारियों ने सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब सैफ अल-इस्लाम अपने घर के बगीचे में टहल रहे थे। सैफ 53 वर्ष के थे। लीबियाई अधिकारियों और पारिवारिक सूत्रों ने मंगलवार को इस घटना की पुष्टि की।
विज्ञापन
सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे थे। और कभी ऐसा भी वक्त था जब उनको सत्ता का प्रमुख दावेदार माना जा रहा था। इतना ही नहीं वो अपने पिता के शासन में सबसे ताकतवर शख्स भी थे। हालांकि उनकी हत्या की वजह साफ नहीं हुई है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर लीबिया की अस्थिर सुरक्षा व्यवस्था और लंबे राजनीतिक संघर्ष को फिर से सुर्खियों में ला दिया है।
चार नकाबपोश बंदूकधारियों से संघर्ष के बाद हत्या
लीबियाई मीडिया के अनुसार सैफ अल इस्लाम के वकील खालिद अल-जायदी और राजनीतिक प्रतिनिधियों ने पुष्टि की है कि उनकी की हत्या उत्तर पश्चिमी लीबिया के जिंटान शहर में उनके घर पर की गई थी। उनकी राजनीतिक टीम के एक बयान के अनुसार चार नकाबपोश बंदूकधारियों ने उनके आवास में घुसकर सुरक्षा कैमरों को निष्क्रिय कर दिया और झड़प के बाद उन्हें गोली मार दी।
विज्ञापन
इस हत्याकांड की लीबिया के अधिकारियों ने हत्या की जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने आई कि इस हत्या के पीछे क्या मकसद था और किसके इशारे पर यह साजिश रची गई। वहीं हमलावरों को एक कमांडो यूनिट बताया गया है।
कौन थे सैफ अल-इस्लाम?
मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या।
पिता मुअम्मर गद्दाफी के माने जाते थे उत्तराधिकारी।
पिता ने लीबिया पर 42 तक किया शासन।
गद्दाफी ने 1969 से 2011 तक लीबिया पर शासन किया।
2011 में हुए विद्रोह के बाद गद्दाफी सरकार का अंत हुआ।
20 अक्तूबर 2011 में संदिग्ध सैन्य हमले में गद्दाफी की हत्या।