फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में भारत-अमेरिका के संबंध हुए मधुर: अमेरिकी अधिकारी

Fri, 22 Mar 2019 08:52 AM IST
sapna singla भाषा, वाशिंगटन
विज्ञापन
Modi-Trump
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत और अमेरिका के बीच मधुर संबंध विकसित हुए हैं। उन्होंने आशा जताई कि लोकसभा चुनाव के बाद भी संबंधों में और सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


नाम न बताने के अनुरोध पर वरिष्ठ अधिकारी ने यह भी कहा कि पिछले साल नई दिल्ली में आयोजित पहली भारत-अमेरिका 'टू प्लस टू वार्ता' ने हमारे संबंधों को आगे बढ़ाया।

विज्ञापन


मोदी सरकार के पांच साल और हाल ही में भारत के विदेश सचिव विजय गोखले की अमेरिका की यात्रा पर किए गए एक सवाल के जवाब में अधिकारी ने कहा कि, "जबसे मोदी ने सत्ता संभाली है तब से भारत-अमेरिका का संबंध वास्तव में फला-फूला है।"

विशेष रूप से मैं यह कहूंगा कि जून 2017 में प्रधानमंत्री मोदी की व्हाइट हाउस यात्रा से हमारे रिश्तों में बहुत प्रगति हुई थी। मैं सिर्फ यह कहूंगा कि विदेश सचिव गोखले द्वारा किया गया दौरा सिर्फ संबंधों को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने के लिए नवीनतम प्रयास हैं।"

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस चुनाव में चाहें जो कोई भी चुना जाए हम उनके साथ भारत-अमेरिका के संबंधों को नया आयाम देंगे। इसमें भारत-अमेरिका के रणनीतिक हित भी शामिल हैं।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि अमेरिका को उम्मीद है कि इसमें सुधार जारी रहेगा और दोनों देश विशेष रूप से भारत- प्रशांत (इंडो-पैसेफिक) क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग के रास्ते पर चलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें