रूस से भारत द्वारा एस-500 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदने के कारण अमेरिका कॉट्सा अधिनियम के तहत कार्रवाई पर विचार कर रहा है। इस मामले में भारत का पक्ष लेते हुए रो खन्ना ने यह मांग की।
भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना Ro Khanna ने बाइडन प्रशासन से मांग की है कि भारत को काट्सा (CAATSA) कानून के तहत पांबदियों से छूट दी जाए। इस कानून के तहत अमेरिका अपने विरोधी देशों से हथियारों की खरीदी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कदम उठाता है।
विज्ञापन
रूस से भारत द्वारा एस-500 मिसाइल रक्षा प्रणाली (s-500 missile system) खरीदने के कारण अमेरिका कॉट्सा अधिनियम के तहत कार्रवाई पर विचार कर रहा है। इस मामले में भारत का पक्ष लेते हुए रो खन्ना ने कहा है कि भारत को अपनी रक्षा जरूरतों के लिए भारी रूसी हथियार प्रणालियों की जरूरत है। इसलिए इस संक्रमण काल में उसे CAATSA के तहत प्रतिबंधों में छूट दी जाए। रूस और चीन की घनिष्ठ साझेदारी को देखते हुए हमलावरों को रोकने के लिए ऐसा करना अमेरिका-भारत रक्षा साझेदारी के सर्वोत्तम हित में होगा।