फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में तीन समितियों की अध्यक्षता करेगा भारत

Fri, 08 Jan 2021 08:07 AM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
विज्ञापन
TS Tirumurti - फोटो : ani
विज्ञापन

भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में तीन प्रमुख सहायक निकायों की अध्यक्षता करेगा। इसमें तालिबान प्रतिबंध समिति, आतंकवाद-रोधी समिति-2022 और लीबिया प्रतिबंध समिति शामिल रहेंगे। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने यह जानकारी दी।

 

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि तालिबान प्रतिबंध समिति हमेशा से भारत के लिए प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में शांति, सुरक्षा, विकास और प्रगति की बहाली की प्रतिबद्धता के लिए तालिबान प्रतिबंध समिति भारत की शीर्ष प्राथमिकता में रहेगी।
 


 टीएस तिरुमूर्ति ने बताया कि भारत भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद रोधी समिति की भी अध्यक्षता करेगा।इस समिति की अध्यक्षता करना भारत के लिए बेहद अहम है। भारत हमेशा से आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाता रहा है। विशेषकर सीमा पार से आतंकवाद के पीड़ितों में से भी एक है।
विज्ञापन


हाल ही में भारत ने यूएनएससी में एक गैर-स्थायी सदस्य के रूप में अपने दो साल के कार्यकाल का शुभारंभ किया है। इसके दौरान भारत का तिरंगा न्यूयॉर्क सिटी के संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में इस हफ्ते से फहराने लगा है। इस अवसर पर टीएस तिरुमूर्ति ने कहा था कि यह मेरे देश के लिए और मेरे प्रतिनिधिमंडल के लिए गर्व का क्षण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें