फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीयों को सबसे ज्यादा भरोसा है अपनी सरकार पर

Fri, 14 Jul 2017 11:06 AM IST
amarujala.com- Presented By- मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की जनता को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर सबसे ज्यादा भरोसा है। ऑर्गनाइजेशन फॉर इकॉनमिक को-ऑपरेशन ऐंड डिवेलपमेंट (OECD) के गवर्नमेंट एट ग्लांस 2017 सर्वे के अनुसार 73  प्रतिशत भारतीयों को केंद्र की नरेंद्र मोदी की एनडीए सरकार पर भरोसा है जो कि दुनिया में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन


जनता के इस भरोसे के बाद यह कहा जा सकता है कि जीएसटी, नोटबंदी और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे फैसलों ने जनता का विश्वास जीता है। हालांकि सरकार पर जनता के भरोसे को मापने का कोई निश्चित मापदंड नहीं लेकिन सरकार को लोग किताना विश्वसनीय और स्थिर मानते हैं इन्हीं के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की गई है

सूची में कुल 15 देशों को शामिल किया गया है। जिसमें 62 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर कनाडा का नाम है। तुर्की और रूसी 58 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं ग्रीस 13 प्रतिशत के साथ सबसे निचले पायदान पर है। जबकि राष्ट्रपति चुनाव में रूसी हैकिंग की खबरों के चलते महज 30 प्रतिशत लोगों को अमेरिकी सरकार पर भरोसा है। इससे साफ है कि ट्रंप पर जनता का भरोसा घटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें