फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट: महामारी के दौर में भी दुनिया ने हथियारों पर उड़ाया खूब पैसा, सैन्य खर्च के मामले में रूस और ब्रिटेन से आगे भारत

Tue, 27 Apr 2021 11:15 AM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम

सार

भारत दुनिया का तीसरा सबसे अधिक सैन्य खर्च करने वाला देश है। इस कड़ी में रूस और ब्रिटेन भारत से पीछे हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : भारतीय वायु सेना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया भर में पिछले एक साल से ज्यादा समय से कोरोना महामारी ने तबाही मचा रखी है। महामारी के बावजूद दुनिया भर के देशों में हथियारों की होड़ जारी है। साल भर में कुल वैश्विक सैन्य खर्च 150 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ गया। 2019 के मुकाबले 2020 में इसमें 2.6  फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 2020 में पांच सबसे ज्यादा सैन्य खर्च करने वाले देशों में अमेरिका, चीन, भारत, रूस और ब्रिटेन शामिल हैं। भारत दुनिया का तीसरा सबसे अधिक सैन्य खर्च करने वाला देश है। इस कड़ी में रूस और ब्रिटेन भारत से पीछे हैं। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) की ताजा रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। 

विज्ञापन


सिपरी की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया कि पिछले साल सैन्य खर्च पर देशों ने 146 लाख करोड़ रुपए खर्च किए। 2009 की मंदी के बाद यह सबसे बड़ी सालाना बढ़ोतरी है। 2020 में पांच सबसे ज्यादा सैन्य खर्च करने वाले देशों में अमेरिका, चीन, भारत, रूस और ब्रिटेन शामिल हैं। इन देशों ने कुल सैन्य खर्च का 62 फीसदी खर्च किया है। इस बीच, चीन ने सैन्य खर्च लगातार 26वें साल बढ़ाया है।

2019 की तुलना में इतना बड़ा भारत का सैन्य खर्च 
सिपरी के मुताबिक,  भारत का सैन्य खर्च वर्ष  2020 में 2019 की तुलना में 2 फीसद ज्यादा रहा। इसके पीछे भारत के पड़ोसी देशों पाकिस्तान और चीन के साथ सीमा विवाद और तनाव हो सकता है। सिपरी के हथियार और सैन्य खर्च कार्यक्रम के शोधकर्ता डॉ. डिएगो लोपेस द सिल्वा के मुताबिक, '' हम निश्चित रूप से कह सकते हैं कि साल 2020 में महामारी का बड़ा असर सैन्य खर्च पर नहीं पड़ा। यह देखने लायक होगा कि क्या देश महामारी के दूसरे साल भी इस तरह से सैन्य खर्च को बनाए रखते हैं।'' 

विज्ञापन
विज्ञापन

सैन्य खर्च करने वाले शीर्ष पांच देश

             देश                                         कुल खर्च 
  • अमेरिका                               778   अरब डॉलर
  • चीन                                      252   अरब डॉलर
  • भारत                                  72.9  अरब डॉलर
  • रूस                                   61.7  अरब डॉलर
  • ब्रिटेन                                  59.2   अरब डॉलर
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें