फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UNSC: सुरक्षा परिषद में भारत स्थायी सीट का प्रबल दावेदार, सऊदी दौरै पर जयशंकर ने की अपनी मजबूत पैरवी

Tue, 13 Sep 2022 05:01 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, रियाद।

सार

तीन दिनी सऊदी दौरे पर जयशंकर ने कहा कि भारत काफी समय से यूएनएससी में सुधार के प्रयासों में अग्रणी रहा है और इसका स्थायी सदस्य बनने का पूरी तरह हकदार है। जयशंकर के इस बयान को वैश्विक मंच पर खाड़ी देश का मजबूत साथ पाने के संदर्भ में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ एस जयशंकर। - फोटो : Twitter@DrSJaishankar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सऊदी अरब की जमीन से भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की स्थायी सदस्यता का प्रबल दावेदार बताया। उन्होंने कहा, सुरक्षा परिषद को अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए बदलते वैश्विक हालात के अनुकूल बनना चाहिए।

विज्ञापन


तीन दिनी सऊदी दौरे पर जयशंकर ने कहा कि भारत काफी समय से यूएनएससी में सुधार के प्रयासों में अग्रणी रहा है और इसका स्थायी सदस्य बनने का पूरी तरह हकदार है। जयशंकर के इस बयान को वैश्विक मंच पर खाड़ी देश का मजबूत साथ पाने के संदर्भ में देखा जा रहा है। बतौर विदेश मंत्री पहली सऊदी यात्रा पर विदेश मंत्री बोले, यूएनएससी का विस्तार न केवल भारत बल्कि अन्य गैर-प्रतिनिधित्व वाले क्षेत्रों के भी पक्ष में है। वर्तमान स्वरूप में सुरक्षा परिषद 21वीं सदी की भू-राजनीतिक वास्तविकताओं का प्रतिनिधित्व नहीं करती। लिहाजा, इसमें सुधार की जरूरत पर व्यापक वैश्विक सहमति है।

बिन सलमान को सौंपा मोदी का संदेश, द्विपक्षीय रिश्तों पर वार्ता
जयशंकर ने सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात कर उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी का लिखित संदेश सौंपा। उन्होंने युवराज को द्विपक्षीय रिश्तों की प्रगति से भी अवगत कराया। सऊदी प्रेस एजेंसी के मुताबिक, युवराज मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअजीज को पीएम मोदी की ओर से लिखित संदेश मिला है। इसमें 23 सितंबर को सऊदी अरब के राष्ट्रीय दिवस की बधाई देते हुए पीएम ने युवराज को जल्द से जल्द भारत आने का निमंत्रण दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें