फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने कहा : आतंक के खिलाफ हमारी जंग में यूरोपीय संगठन की अहम भूमिका

Fri, 12 Mar 2021 03:08 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, न्यूयॉर्क।
विज्ञापन
के नागराज नायडू - फोटो : twitter
विज्ञापन

भारत ने कहा है कि आतंक के खिलाफ हमारी जंग में यूरोपीय संगठन की भूमिका अहम है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि के नागराज नायडू ने यूरोप में सुरक्षा और सहयोग के लिए संगठन (ओएससीई) आतंक के खिलाफ लड़ाई और नए उभरते खतरों से निपटने में मददगार साबित हो रहा है।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में नायडू ने कहा, ओएससीई पहला ऐसा क्षेत्रीय संगठन था, जिसने मजबूती से भारतीय संसद पर 2001 में हुए हमले की कड़ी निंदा की थी। बीते 11 जनवरी को विदेश मंत्री एस जयशंकर के आतंकरोधी आठ सूत्रीय कार्रवाई योजना के बारे में बात करते हुए कहा, हम चाहते हैं कि इस योजना पर अमल हो।

यूरोप में हाल में आतंकी हमलों से स्पष्ट है कि आतंकियों ने अपनी क्षमताओं में काफी इजाफा किया है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि आतंक के खिलाफ सामूहिक लड़ाई में हम कहीं कमजोर न पडे़ं। नायडू ने स्वीडन को ओएससीई की अध्यक्षता किए जाने पर बधाई दी। स्वीडन को जनवरी, 2021 से यह प्रभार मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें