फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Saudi Arab: पीएम मोदी ने मो. बिन सलमान को दिया भारत यात्रा का निमंत्रण

Wed, 14 Sep 2022 12:23 AM IST
Amit Mandal एजेंसी, रियाद।

सार

भारतीय दूतावास के मुताबिक, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर राजनीतिक, व्यापार, ऊर्जा, रक्षा एवं सुरक्षा समेत सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के उपायों पर चर्चा की।
विज्ञापन
Prince Mohammed Bin Salman and Prime Minister Narendra Modi - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के राष्ट्रीय दिवस से पहले क्राउन प्रिंस (युवराज) मोहम्मद बिन सलमान को बधाई दी और उन्हें जल्द ही भारत की यात्रा करने का निमंत्रण दिया है। यह जानकारी सऊदी में भारतीय दूतावास ने एक विज्ञप्ति में दी है।
विज्ञापन


भारतीय दूतावास के मुताबिक, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर राजनीतिक, व्यापार, ऊर्जा, रक्षा एवं सुरक्षा समेत सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के उपायों पर चर्चा की। इसी दौरान उन्होंने युवराज को मोदी का लिखित संदेश सौंपा था। युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने फरवरी 2019 में भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा की थी। इस मुलाकात में दोनों देशों में द्विपक्षीय रिश्ते और प्रगाढ़ बनाने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें