फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindoor: 'दोस्ती का हाथ बन सकता है प्रतिशोध की मुट्ठी', ऑपरेशन सिंदूर पर लंदन में बोले राघव चड्ढा

Fri, 30 May 2025 10:17 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने लंदन में कहा कि पाहलगाम हमले के बाद भारत ने बिना किसी उकसावे के सटीक और संयमित जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भारत अब सिर्फ शांति का संदेश नहीं देता, बल्कि जरूरत पड़ने पर दुश्मनों को करारा जवाब भी देता है। 
विज्ञापन
आप नेता राघव चड्ढा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के जवाबी कार्रवाई को सोचा समझा और बिना उकसावे वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि पाहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने संयमित और सटीक जवाब दिया। बता दें कि सांसद राघव चड्ढा का ये बयान लंदन में आयोजित आइडियाज फॉर इंडिया कॉन्फ्रेंस 2025 के दौरान आया है। जहां उन्होंने वहां उपस्थित भारतीयों को संबोधित किया। 

विज्ञापन


'भारत केवल शांति का संदेश नहीं देता'
आज सांसद राघव चाड्ढा ने आगे कहा कि भारत अब केवल शांति का संदेश नहीं देता, बल्कि अगर कोई देश दुस्साहस करता है तो भारत अपना दोस्ती का हाथ प्रतिशोध की मुट्ठी’ में बदल सकता है। उन्होंने कहा कि भारत ने हमले का जवाब देने के लिए किसी से अनुमति नहीं मांगी, बल्कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पाकिस्तान में आतंक के ठिकानों पर सटीक हमला किया। चड्ढा ने कहा कि भारत ने आम नागरिकों या सैन्य ठिकानों को नहीं, बल्कि आतंक के अड्डों को निशाना बनाया।

ये भी पढ़ें:- Operation Sindoor: पहलगाम हमले पर विशेष सत्र की मांग, संजय राउत बोले– आतंकी शायद भाजपा में शामिल हो गए
विज्ञापन


आप सांसद ने पाकिस्तान पर साधा निशाना

इसके साथ ही आप नेता राघव चड्ढा ने पाकिस्तान को आतंक का समर्थक देश बताया। साथ ही कहा कि खून और पानी, झूठ और कर्ज, कूटनीति और धोखा और आतंक व सहनशीलता एक साथ नहीं चल सकते। उन्होंने कहा कि अब अगर भारत को उकसाया गया, तो जवाब अपवाद नहीं, अपेक्षा होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- S Jaishankar: 'भारत अपनी सुरक्षा और स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं करेगा', जयशंकर ने दुश्मनों को दिया सख्त संदेश

गौरतलब है कि इससे पहले राघव चड्ढा को साउथ कोरिया के सियोल में आयोजित 'एशियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस 2025' में भी आमंत्रित किया गया था, जहां उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की बहादुरी की खुलकर सराहना की और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की कड़ी निंदा की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें