फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Lanka: फिर दिखी भारत की ताकत, श्रीलंका ने 14 मछुआरों को किया रिहा; बीते दिन पीएम मोदी ने उठाया था मुद्दा

Sun, 06 Apr 2025 12:39 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

शनिवार को पीएम मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच बातचीत के दौरान मछुआरों का मुद्दा प्रमुखता से उठा था। इसके बाद श्रीलंका ने 14 मछुआरों को रिहा कर दिया।
विज्ञापन
पीएम मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई है। पीएम मोदी के मछुआरों के मुद्दे को मानवीय दृष्टिकोण से हल करने की वकालत करने के बाद श्रीलंका ने विवादित मसले का समाधान किया है। प्रधानमंत्री मोदी के भारत लौटने से पहले ही श्रीलंका ने जेल में बंद 14 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। 

विज्ञापन


शनिवार को पीएम मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच बातचीत के दौरान मछुआरों का मुद्दा प्रमुखता से उठा था। इस मामले को लेकर पीएम मोदी ने कहा था कि हमने मछुआरों की आजीविका से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। हम इस बात पर सहमत हुए कि हमें इस मामले में मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। हमने मछुआरों और उनकी नावों की तत्काल रिहाई पर भी जोर दिया।

ये भी पढ़ें: देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज की देंगे सौगात; अन्य परियोजनाओं की भी होगी शुरुआत
विज्ञापन


इसके बाद श्रीलंका ने 11 मछुआरों को रिहा कर दिया। दरअसल श्रीलंका-भारत के बीच मछुआरों के मुद्दे को लेकर हमेशा विवाद रहा है। पहले कई बार श्रीलंकाई नौसेना पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों के खिलाफ बल प्रयोग कर चुकी है।

शनिवार को मीडिया ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा था कि मछुआरों के मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच काफी विस्तार से चर्चा हुई। इन मुद्दों पर सहयोग के लिए मानवीय और रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। ये ऐसे मुद्दे हैं जो खाड़ी के दोनों किनारों पर मछुआरों की आजीविका को प्रभावित करते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:श्रीलंका में मोदी ने रेलवे सिग्नलिंग सिस्टम का किया शुभारंभ; खास ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

मिस्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि यह मछुआरों के लिए एक दैनिक मुद्दा है और हाल के दिनों में की गई कुछ कार्रवाइयों पर पुनर्विचार किया जा सकता है। विदेश सचिव ने कहा था कि दोनों पक्षों ने इस मुद्दे पर चर्चाओं को तेज करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। दोनों पक्ष श्रीलंका और भारत के बीच मछुआरों के संघ की वार्ता का अगला दौर आयोजित करने पर विचार कर रहे हैं। 


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें