फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के शिक्षा प्रौद्योगिकी स्टार्टअप ‘दोस्त एजुकेशन’ ने जीता तकनीकी पुरस्कार

Tue, 09 Apr 2019 09:53 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
भारत के शिक्षा प्रौद्योगिकी स्टार्टअप ‘दोस्त एजुकेशन’ ने तंजानिया और मिस्र के दो अन्य विजेताओं के साथ 25 हजार डॉलर का तकनीकी पुरस्कार प्राप्त किया है। ब्रिटेन स्थित वर्की फाउंडेशन की ओर से दिए जाने वाले नेक्स्ट बिलियन एडटेक प्राइज 2019 के तहत यह राशि प्राप्त की गई। 
विज्ञापन


यह पुरस्कार कम आय व उभरते देशों में शिक्षा पर मौलिक प्रभाव डालने वाली सबसे नवीन प्रौद्योगिकी को मान्यता देता है। दोस्त एजुकेशन को यह पुरस्कार ऐसे छोटे व फ्रेंडली ऑडियो कंटेंट के लिए प्राप्त हुआ जिसे मोबाइल के माध्यम से बच्चों के माता-पिता के पास भेजा जाता है, जिससे बच्चे प्रारंभिक शिक्षा आसानी से हासिल कर सकते हैं। 

दोस्त एजुकेशन सॉफ्टवेयर के ऑडियो कंटेंट और टूलकिट्स आसान व मजेदार होते हैं। इसका फायदा यह है कि कम आय वाले परिवारों को विद्यालय के अलावा बच्चों के शिक्षण पर अतिरिक्त खर्च बच जाता है।

दोस्त एजुकेशन को वैश्विक मंच पर लाना वास्तव में रोमांचक है और यह पुरस्कार के तीन विजेताओं में से एक है। यह हमें और भी अधिक प्रेरित करता है। हम बच्चों के शिक्षण पर माता-पिता की मदद करने के लिए अपने मिशन पर काम करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

- स्नेहा सेठ, सीईओ, दोस्त एजुकेशन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें