फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत आतंक मुक्त माहौल में पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय बातचीत को तैयार: एस जयशंकर

Sat, 31 Aug 2019 10:46 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • एस जयशंकर ने यूरोपीय संघ के कमिश्नर क्रिस्टोस स्टायलियनाइड्स के साथ बैठक की।
  • उन्होंने कहा भारत पाकिस्तान के साथ मुद्दों पर चर्चा करने को तैयार है।
विज्ञापन
एस जयशंकर और क्रिस्टोस स्टायलियनाइड्स - फोटो : S Jaishankar/Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत आतंक और हिंसा से मुक्त माहौल में पाकिस्तान के साथ बकाया मुद्दों पर चर्चा करने को तैयार है। यह बात जयशंकर ने यूरोपीय संघ के कमिश्नर क्रिस्टोस स्टायलियनाइड्स के साथ बैठक के दौरान कही। जिसमें यूरोपीय संघ के इस रुख को दोहराया गया कि नई दिल्ली और इस्लामाबाद को कश्मीर क्षेत्र में तनाव दूर करने के लिए फिर से बातचीत करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन


दोनों नेताओं ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के क्षेत्रों में बेहतर प्रशासन और अधिक विकास के लिए अपनी उम्मीदों को साझा किया। साथ ही उन्होंने अफगानिस्तान और इरान में स्थिति से संबंधित हाल के घटनाक्रम पर भी बातचीत की।

जयशंकर ने ट्वीटर पर लिखा, "यूरोपीय संघ के कमिश्नर क्रिस्टोस स्टायलियनाइड्स के साथ अच्छी बैठक हुई। अफगानिस्तान और ईरान पर अपने दृष्टिकोण पर चर्चा की। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बेहतर प्रशासन और विकास पर हमारी अपेक्षाओं के बारे में बताया। आतंक और हिंसा से मुक्त माहौल में पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय रूप से मुद्दों पर चर्चा करने के लिए भारत की उदारता के बारे में बताया।"
विज्ञापन

 
भारत ने पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म कर उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया है। इस फैसले के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। उसने पहले भारत के साथ व्यापार निलंबित किया, फिर अपना हवाई क्षेत्र आंशिक तौर पर बंद कर दिया और भारतीय सिनेमा, समझौता एक्सप्रेस और थार एक्सप्रेस की सेवाएं प्रतिबंधित कर दीं।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें