फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएन में भारत : तिरुमूर्ति ने कहा- आतंकवाद मानवता के सामने सबसे बड़ी चुनौती, सावधानी जरूरी

Wed, 12 Jan 2022 12:49 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र।

सार

दिसंबर महीने में भारत अपने कार्यकाल में दूसरी बार शक्तिशाली संयुक्त राष्ट्र निकाय की अध्यक्षता करेगा। तिरुमूर्ति इस वर्ष के लिए आतंकवाद रोकथाम समिति के नए अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
टीएस तिरुमूर्ति, यूएन में स्थायी प्रतिनिधि - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने कहा है कि देशों को आतंकवादी कृत्यों के लिए बहाने देने के बारे में सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि आतंकवाद के लिए कोई बहाना नहीं हो सकता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि मानवता के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक का मुकाबला करने के लिए इस मुद्दे पर खुद को बांटा नहीं जाना चाहिए।

विज्ञापन


भारत 2022 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद रोकथाम समिति की अध्यक्षता कर रहा है। तिरुमूर्ति ने कहा, सुरक्षा परिषद में आतंकवाद का मुकाबला हमारी प्राथमिकता है। बता दें, भारत वर्तमान में 15-राष्ट्रों की सुरक्षा परिषद का एक अस्थायी सदस्य है और इसका दो साल का कार्यकाल 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त होगा। 

दिसंबर महीने में भारत अपने कार्यकाल में दूसरी बार शक्तिशाली संयुक्त राष्ट्र निकाय की अध्यक्षता करेगा। तिरुमूर्ति इस वर्ष के लिए आतंकवाद रोकथाम समिति के नए अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा, हम आतंकवाद के सभी रूपों एवं प्रकटीकरण के खिलाफ एकजुट रहने के महत्व को लगातार उजागर कर रहे हैं, और अपनी साझा प्रतिबद्धताओं को कम करने के खिलाफ सजग बने हुए हैं। साथ ही कहा, हमें समिति के गठन से पहले की तरह ‘मेरे’ और ‘तुम्हारे’ आतंकवादी के बीच बंटना नहीं चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें