फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: वीजा-पासपोर्ट के लिए कर सकेंगे आवेदन, भारतीय दूतावास ने शुरू की प्रक्रिया

Thu, 05 Nov 2020 02:04 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी , वाशिंगटन।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अमेरिका में भारतीय दूतावास वीजा, ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया (ओसीआई), पासपोर्ट और ग्लोबल एंट्री प्रोग्राम (जीईपी) सेवाओं के लिए नई सेवा प्रदाता वीएफएस ग्लोबल के जरिये ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करेगा। बुधवार से नई प्रक्रिया की शुरुआत हुई है।

विज्ञापन


इन सेवाओं के लिए लागू भारत शुल्क के अलावा प्रति आवेदन 15.90 अमेरिकी डॉलर (सभी करों को मिलाकर) का एक सर्विस टैक्स लिया जाएगा। आवेदकों को किसी भी आवेदन को ऑनलाइन आवेदन से पहले वीएफएस ग्लोबल को ऑफलाइन आवेदन नहीं भेजने को कहा गया है।


कोरोना महामारी के चलते अगली सूचना जारी किए जाने तक वीएफएस ग्लोबल में कोई वॉक इन की सुविधा नहीं रखी गई है। सभी आवेदनों को पोस्ट के जरिये निपटाया जाएगा। 
विज्ञापन


10 अक्तूबर को भारतीय दूतावास ने घोषणा की थी कि सर्विस सेंटर कॉक्स एंड किंग्स ग्लोबल सर्विस (सीकेजीएस), जो वीजा के लिए आउट सोर्सिंग सर्विस, ओसीआई, निवृत्ति, पासपोर्ट और जीईपी सेवाएं देने वाला 14 अक्तूबर से परिचालन बंद कर देगा।
विज्ञापन


दूतावास ने कहा था कि वह केवल सीकेजीएस के बंद होने के बाद आपात स्थिति के मामले में प्रत्यक्ष रूप से सेवाएं देगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें