फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजर में आतंकी हमले में मारे गए 71 जवान, भारत ने जताई संवेदना

Thu, 12 Dec 2019 11:06 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर में संदिग्ध आतंकवादियों ने एक सैन्य चौकी पर हमला कर दिया,  इसमें कम से कम 71 सैनिकों की मौत हो गई। राष्ट्रपति के एक सलाहकार ने यह जानकारी दी। देश के हालिया इतिहास में सुरक्षा बलों पर यह सबसे भयानक हमला है। हिंसा की यह घटना फ्रांस में होने वाले एक सम्मेलन से महज कुछ दिन पहले हुई है।
विज्ञापन


इस सम्मेलन में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के पश्चिमी अफ्रीकी नेताओं से साहेल क्षेत्र में फ्रांस की सेना की भूमिका पर चर्चा करने की संभावना है। राष्ट्रपति मोहम्मदू इसूफू के ट्विटर अकाउंट से बुधवार देर रात किए गए एक ट्वीट में बताया गया है कि वह नाइजर की माली के साथ लगती सीमा पर हुए इस हमले के बाद मिस्र की अपनी यात्रा को बीच में खत्म करके स्वदेश लौट रहे हैं।

नाइजर की सेना ने अभी मृतकों की संख्या जारी नहीं की है लेकिन नाम न जाहिर करने की शर्त पर सलाहकार ने इस अस्थायी संख्या की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह भीषण हमला नाइजर के दूरदराज इलाके में हुआ। यहां आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़े जिहादी सक्रिय है।  
विज्ञापन


भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा, भारत नाइजर के पश्चिमी क्षेत्र में आतंकवादी हमले की निंदा करता है, जहां 70 से अधिक मारे गए हैं और कई घायल हैं। हम पीड़ितों के परिवारों  और नाइजर सरकार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें