फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माली : सशस्त्र बल के शिविर पर बर्बर आतंकी हमले में 27 सैनिक मृत, भारत ने की कड़ी निंदा

Tue, 08 Mar 2022 12:29 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पश्चिम अफ्रीकी देश माली अफ्रीका का आठवां बड़ा देश है। यह लंबे से अशांति,आतंकवाद व विद्रोह का सामना कर रहा है। यह 10 सालों से जेहादी आंदोलनों से भी जूझ रहा है।
विज्ञापन
FIRING - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माली के मोप्ती में हुए बर्बर आतंकी हमले में 27 सैनिकों के मारे जाने की भारत ने कड़ी निंदा की है। यह हमला चार मार्च को हुआ था। 

विज्ञापन


मंगलवार को नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने इस हमले की कड़ी निंदा की। हमला मोप्ती के मध्य क्षेत्र के मोंडोरो में हुआ। गत शुक्रवार को हुए हमले में कम से कम 27 सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 33 जवान घायल हो गए।  पश्चिम अफ्रीकी देश माली अफ्रीका का आठवां बड़ा देश है। यह लंबे से अशांति,आतंकवाद व विद्रोह का सामना कर रहा है। 

कार बम से किया धमाका
माली की सेना ने बताया कि 21 जवानों की हालत गंभीर है। हमला मोंडोरो सैन्य शिविार पर किया गया, जो बुर्किना फासो और माली की सीमा पर स्थित है। आतंकवादियों ने सेना के शिविर को उड़ाने के लिए कार बम का इस्तेमाल किया। हमलावरों ने टैंकों सहित 21 वाहनों को जब्त कर लिया। हमले के समय शिविर में 150 सैनिक थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना की जवाबी कार्रवाई में 70 आतंकी ढेर
सेना के शिविर पर हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में 70 आतंकवादियों को मार गिराया गया। अल कायदा और इस्लामिक स्टेट दोनों ही आतंकवादी संगठन मध्य माली में सक्रिय हैं। माली 10 सालों से जेहादी आंदोलनों से जूझ रहा है। 2012 में अल कायदा आतंकवादियों ने उत्तरी रेगिस्तान पर कब्जा कर लिया था। तब फ्रांस ने वहां बमबारी कर माली की मदद की थी। इस क्षेत्र को आतंकियों से मुक्त करा दिया गया था। इसके बाद माली ने अपनी सेना वहां तैनात की थी, लेकिन इसके बाद आतंकी उसे निशाना बना रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें